फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Defaulters remembered after seven years power cut in 40 villages due to non payment 4000 connections cut

Kannauj: सात साल बाद याद आए बकायेदार, बिल जमा न होने पर 40 गांवों की बत्ती गुल, 4000 कनेक्शन काटे

Thu, 02 Jan 2025 01:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Jan 2025 01:15 PM IST
सार

Kannauj News: एसडीओ अभिनय कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की उदासीनता को देखते हुए 36 गांवों की बिजली काटी गई है। बिजली आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। खासतौर पर वह उपभोक्ता नाराज हैं, जिन्होंने समय पर बिल जमा किया है, लेकिन अब उन्हें भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Defaulters remembered after seven years power cut in 40 villages due to non payment 4000 connections cut
कई गांवों की बिजली काटी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में  सौभाग्य योजना के तहत वितरण किए गए बिजली कनेक्शनों का बिल जमा न होने पर एसडीओ ने 40 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इससे न केवल बकायेदार, बल्कि समय पर बिल जमा करने वाले उपभोक्ता भी परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन

ठठिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों के उपभोक्ताओं पर लगभग 48 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। विभाग ने बकाया बिल जमा कराने के लिए एक मुश्त समाधान योजना चलाई और गांव-गांव शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को जागरूक करने का प्रयास किया। बावजूद इसके, उपभोक्ताओं ने बिल जमा करने में रुचि नहीं दिखाई। इसका बकाया लगातार बढ़ता गया।

विज्ञापन

अब बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा
एसडीओ अभिनय कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की उदासीनता को देखते हुए 36 गांवों की बिजली काटी गई है। बिजली आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। खासतौर पर वह उपभोक्ता नाराज हैं, जिन्होंने समय पर बिल जमा किया है, लेकिन अब उन्हें भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को बकायेदारों पर सख्ती करनी चाहिए, न कि सभी की बिजली आपूर्ति बंद करनी चाहिए।

बढ़ता रहा बिल, सोता रहा विभाग
बकायेदार उपभोक्ताओं से बिल वसूली को लेकर विभाग ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए चार हजार से अधिक कनेक्शन काट दिए। लोगों का कहना है कि पिछले कई बार बिल वसूली को लेकर कनेक्शन काट दिए जाते थे। कुछ देर बाद ही विभाग का कर्मचारी ही पैसा लेकर कनेक्शन जोड़ देता था। जब विभाग के कर्मचारी ही लोगों को बढ़ावा देते हैं तो लोग बिल कहां से जमा करेंगे।

विज्ञापन

चार हजार से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काटे
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निशुल्क बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने सितंबर 2017 में सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन किए थे। कनेक्शन होने के बाद उपभोक्ता बिजली बिल जमा करना भूल गए। सात साल तक बिजली विभाग को बकाया बिल जमा कराने की याद नहीं आई। इसके बाद अचानक से 37 गांवों के चार हजार से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए।

48 करोड़ से अधिक बिल बकाया
ठठिया सब स्टेशन के गांवों में चार हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर करीब 48 करोड़ से अधिक बिल बकाया है। सात साल तक बिजली विभाग को इन उपभोक्ताओं से बिल जमा कराने की याद नहीं आई। चार दिन पहले विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 37 गांव के बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए। लगातार चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई समेत लोगों का जीवन अस्त व्यस्त होने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed