फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deceased not identified, mystery complicated by disappearance of dhaba worker

Kanpur News: मृतक की नहीं हुई शिनाख्त, ढाबा कर्मी के गायब होने से उलझी गुत्थी

Thu, 16 Jan 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 16 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Deceased not identified, mystery complicated by disappearance of dhaba worker
फॉलोअप...
विज्ञापन

राजपुर। सिकंदरा थाना क्षेत्र के आलमपुर स्थित ढाबे पर युवक की हत्या के मामले में बुधवार को भी पुलिस मृतक की शिनाख्त नहीं कर सकी। इधर जिस ढाबा पर घटना हुई वहां काम करने वाला एक मजदूर गायब हो गया। उसके बारे में भी जानकारी न मिल पाने से हत्या की गुत्थी उलझ गई है। पुलिस मामले के खुलासे के लिए कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
कानपुर-इटावा हाईवे पर आलमपुर स्थित अन्नपूर्णा ढाबा में मंगलवार तड़के चार बजे के करीब चारपाई पर 32 वर्षीय मजदूर खून से लथपथ मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले गई थी। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिर में चोट के निशान होने पर मजदूर की हत्या की जाने की आशंका जाहिर की गई। मामले में पुलिस ने ढाबा संचालक को पूछताछ के लिए उठाया था। जिसे देर रात को छोड़ दिया। इधर घटना के बाद ढाबा पर बर्तन धुलने वाला दूसरा मजदूर भी लापता हो गया। उसके बारे में ढाबा संचालक व अन्य कर्मचारी कोई जानकारी नहीं दे सके। पुलिस पहले से ही मृतक मजदूर की शिनाख्त की गुत्थी नहीं सुलझा पा रही थी।
विज्ञापन

इधर ढाबे से लापता हुए मजदूर के बारे में भी जानकारी न हो पाने से मामला अधिक पेचीदा हो गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने दूसरे मजदूर के साथ भी अनहोनी की आशंका जाहिर की है। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि ढाबा कर्मियों से पूछताछ में पता चला कि मृतक मजदूर दो दिन पहले ढाबा पर आया था। वहीं, ढाबा से लापता हुआ मजदूर करीब एक साल से काम कर रहा था। मृतक की शिनाख्त व लापता मजदूर की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया गया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
सर्विलांस टीम ने भी ढाबा पर की छानबीन
आलमपुर स्थित ढाबा पर मजदूर की मौत की गुत्थी सुलझाने में फिलहाल पुलिस नाकाम है। बुधवार को पुलिस ने ढाबा परिसर में छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। वहीं, सर्विलांस प्रभारी भारत सिंह ने ढाबा परिसर के पास घटना के दौरान संचालित मोबाइल सहित अन्य डाटा खंगालना शुरू किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed