फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Debt-ridden farmer's body found hanging

Kanpur News: कर्ज से परेशान किसान का फंदे पर लटका मिला शव

Fri, 21 Nov 2025 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Debt-ridden farmer's body found hanging
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के हरनाथपुर में बुधवार को किसान का शव घर की पहली मजिल पर साड़ी के फंदे पर लटका मिला। बच्चों ने फंदे पर लटके पिता को देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक किसान कर्ज अदा न कर पाने से परेशान रहता था।
विज्ञापन

प्रेमचंद्र (30) निवासी हरनाथपुर, पत्नी रचना को कुछ दिनों पहले वीरमपुर, मैनपुरी छोड़ आया था जबकि उसके दो बच्चे भूपेंद्र (8) और रूपेंद्र (6) घर पर थे। बुधवार शाम तीन बजे वह घर आकर सीधे ऊपर वाली मंजिल पर चला गया। बच्चे खेलने के दौरान जब छत पर पहुंचे तो पिता को फंदे पर लटके देख रोने लगे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि प्रेम ने ऋण पर ट्रैक्टर लिया था। ऋण जमा करने को लेकर वह अक्सर तनाव में रहता था। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed