फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   death

पूर्व विधायक योगेंद्र पाल सिंह का निधन

Tue, 25 Aug 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
death
death - फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात)। विधानसभा क्षेत्र भोगनीपुर के पूर्व विधायक एवं सपा नेता योगेंद्र पाल सिंह यादव का बीमारी के चलते पीजीआई लखनऊ में निधन हो गया। तीन महीने से उनका लखनऊ के पीजीआई में इलाज चल रहा था। सोमवार को सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

राजपुर के घटापारा निवासी योगेंद्र पाल सिंह यादव ने डीएवी कालेज कानपुर से एलएलबी करने के बाद भोगनीपुर तहसील में वकालत शुरू की। तहसील मुख्यालय होने के कारण उन्होंने पुखरायां में अपना निवास बनाया। कई बार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे। बाद में राजनीति में सक्रिय हुए। 1972 में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीते।
विज्ञापन

अमरौधा के प्रमुख चुने गए। लगातार 20 वर्ष तक काबिल रहे। 1992 में जनता दल से विधान परिषद सदस्य बनाये गए। तब ब्लाक प्रमुख के पद इस्तीफा दिया। इस दौरान मुलायम सिंह यादव से मित्रता होने पर उन्हीं के साथ राजनीति शुरू कर दी और समाजवादी पार्टी के गठन में अहम भूमिका निभाई। 2012 में वह सपा के टिकट पर चुनाव लड़े। विधायक चुने जाने पर 2017 तक भोगनीपुर का प्रतिनिधित्व किया। इसके पहले उनके परिवार के किसी भी सदस्य का राजनीति में दखल नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहांत होने की जानकारी होने पर उनके घर लोगों की भीड़ रही। लखनऊ पीजीआई से उनका शव पुखरायां लाया गया। उनके पुत्र एवं सपा नेता नरेंद्र पाल सिंह यादव मनु ने उन्हें मुखाग्नि दी। विधायक विनोद कटियार, पराग डेरी के पूर्व अध्यक्ष लाखन सिंह यादव, सपा के पूर्व अध्यक्ष वीरसेन यादव, जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव समेत प्रदेश स्तर के नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed