फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   death of Nani and grandson was caused by the stunts in the Ganges barrage

कानपुर: गंगा बैराज पर स्टंटबाजों की चपेट में आकर हुई थी नानी और नाती की मौत, स्टंट का बना रहे थे वीडियो

Fri, 12 Feb 2021 03:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Feb 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
death of Nani and grandson was caused by the stunts in the Ganges barrage
गंगा बैराज रोड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में गंगा बैराज पर बुधवार रात हुए हादसे में बड़ा खुलासा हुआ है। स्टंट कर रहे युवक की बाइक की रफ्तार 100 के ऊपर थी। पीछे बैठा युवक स्टंट का वीडियो बनाने लगा। बाइक चलाने वाला भी वीडियो बनवाने में मशगूल हो गया और दो की जान ले ली। मरने वाली महिला व बच्चा नानी और नाती हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बैराज पर बुधवार रात पहलवानपुरवा निवासी रज्जन कुमारी (55) नाती डुग्गू (12) के साथ गुब्बारे बेच रही थी। रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बाइक नंबर (यूपी 78 एफएच 8485) के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। जांच में पता चला कि बाइक बर्रा निवासी धर्मेंद्र कुमार साहू की है।
विज्ञापन


वह पुणे में रहकर फल का व्यापार करता है। उसका पड़ोसी स्नातक का छात्र आदित्य पांडेय बाइक उसकी मां से लेकर गया था। आदित्य का साकेत नगर निवासी दोस्त देवांश भी स्कूटी से बैराज गया था। स्कूटी खड़ी कर वह भी बाइक पर बैठ गया था। इसके बाद दोनों वीडियो बनाने लगे और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक मालिक ने बंद किया फोन
पुलिस ने आरटीओ दफ्तर से बाइक का विवरण निकाला। बाइक धर्मेंद्र कुमार साहू के नाम दर्ज है। पता 281-बी दामोदर नगर बर्रा है। पुलिस ने मोबाइल नंबर से धर्मेंद्र से संपर्क किया। कुछ देर बाद धर्मेंद्र ने नंबर बंद कर लिया। शाम करीब पांच बजे पुलिस उनके घर पहुंची तो पता चला कि धर्मेंद्र पुणे में है। पड़ोसी आदित्य उनकी बाइक लेकर गया था। नवाबगंज गंगा बैराज चौकी प्रभारी जयवीर यादव ने बताया कि धर्मेंद्र ने फोन बंद कर लिया है। 

स्कूटी वाले की भी तलाश 
इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी का कहना है कि बाइक से गिरने के बाद देवांश का हाथ टूटा है और आदित्य को भी चोट आई है। आदित्य ने बुधवार रात को बर्रा के एक नर्सिंग होम पहुंचकर प्राथमिक उपचार कराया, इसके बाद से लापता है। उसकी गिरफ्तारी के बाद देवांश से भी पूछताछ की जाएगी। 

आखिर क्यों लगाई गैर इरादतन हत्या की धारा
सड़क हादसों के मामले में पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने की धारा (304 ए) में केस दर्ज करती है। यहां तो साफ है कि स्टंटबाजी में दो की जान ले ली गई। ऐसे में गैर इरादतन हत्या की धारा (304) लगाई जानी चाहिए। 

बाइक चलाने वाले को ट्रेस किया जा रहा है। स्टंटबाजों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विवेचना के दौरान धाराओं में बदलाव कर दिया जाएगा। 
डॉ. अनिल कुमार, एसपी पश्चिम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed