फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Death of Kiln Accountant, police sent the accused to jail

भट्ठा मुनीम की मौत: बंटवारे को लेकर की गई थी हत्या, बेरहमी से सिर पर किए थे वार, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Wed, 07 Dec 2022 02:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 07 Dec 2022 02:15 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के लालपुर स्थित चौधरी ईंट भट्ठा पर मुनीम का शव शौचालय के पास सीढ़ियों पर खून से लथपथ पड़ा मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई लोगों से जानकारी जुटाई थी। मंगलवार को पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Death of Kiln Accountant, police sent the accused to jail
भट्टा मुनीम की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बीघेपुर में 25 नवंबर को भट्टा मुनीम की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी रजनीश कटियार ने बताया कि इटावा के इकदिल, ददोरा गांव निवासी सुबोध कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

इसमें बताया था कि अजीतमल के बीघेपुर निवासी बहनोई चंद्रभान सिंह उर्फ सीवी सिंह का आपसी बंटवारे को लेकर पीटकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में भीखेपुर निवासी आरोपी दशरथ सिंह समेत भट्टा मालिकों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

दशरथ सिंह भट्टे का दूसरी मुनीम था। घटना के बाद से वह फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जांच में दशरथ की संलिप्तता पाई गई। पुलिस ने मुरादगंज चौराह के पासे उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बता दें कि लालपुर स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मुनीम की मौत सिर में चोट लगने व अधिक खून बहने से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने की। पुलिस हत्या के बिंदुओं पर सुराग ढूंढ रही थी। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।  पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी।

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बीघेपुर रामदत्त का पुर्वा निवासी चंद्रभान राजपूत (45) पुत्र रामस्वरूप राजपूत लालपुर के पास हाईवे स्थित चौधरी ईंट भट्ठे पर मुनीम का कार्य करते थे। गांधीनगर निवासी अंटू यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पिता के साथ भट्ठे पर ईंट लेने के लिए गया था।

कार्यालय में किसी के न मिलने पर उसने पीछे की तरफ गया, तो शौचालय के पास सीढ़ियों पर एक युवक का शव खून से लथपथ दिखा। उसने तत्काल 112 पर पुलिस को फोन किया। कॉल न लगने पर पिता के साथ कोतवाली पहुंचा और पुलिस को लेकर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed