फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर किसने खोदा 'मौत का गड्ढा'? भाई-बहन डूबे 

Thu, 05 Jul 2018 08:04 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 05 Jul 2018 08:04 AM IST
सार

- डंप मौरंग की चोरी रोकने के लिए खोदा गया था गड्ढा 
- हंगामे की सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी 
 

विज्ञापन
 death of brother and sister in hamirpur
हमीरपुर में भाई-बहन की मौत
यूपी के हमीरपुर जिले में 'मौत का गड्ढा' भाई बहनों के लिए काल बन गया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। जानें पूरा मामला... 

 
 death of brother and sister in hamirpur
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व परिजन
डंप मौरंग की चोरी रोकने के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भरने से भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बवाल की आशंका से घटनास्थल पर एसडीएम व सीओ पहुंचे और पुलिस फोर्स तैनात की हैं। 

 
 death of brother and sister in hamirpur
जिला अस्पताल में घटना की जानकारी देता बच्चों का ताऊ पप्पू
कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर गांव निवासी प्रमोद श्रीवास ने बताया कि गांव के किनारे बेतवा नदी है। यहां 30 जून तक मौरंग खनन हुआ। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय के ठीक पीछे बारिश में बिक्री के लिए मौरंग डंप की गई है। मौरंग की चोरी रोकने के लिए करीब आठ से दस फीट गहरा गड्ढा खोद गया है। इधर बारिश से गड्ढे में पानी भर गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
 death of brother and sister in hamirpur
हमीरपुर में भाई-बहन की मौत
बुधवार शाम करीब पांच बजे उसका पुत्र ऋषिकेष (8) बेटी निहारिका (6) खेलने गए। काफी देर तक जब वह घर नहीं आए तो खोजबीन की। जिस पर उसका साला दिनेश निवासी हुसैना मौके पर पहुंचा और गड्ढे में निहारिका का शव उतराता देखा और ऋषिकेष का शव पानी के अंदर से निकाला। वह दोनों को जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

 
विज्ञापन
 death of brother and sister in hamirpur
जिला अस्पताल के बाहर लगी भीड़ व एसडीएम, सीओ मौजूद
प्रमोद ने बताया कि वह ड्राइवर है। उसके दो ही बच्चे थे। कोतवाल शैल कुमार सिंह ने बताया गड्ढे को जेसीबी से पाटने पहुंचे तो ग्रामीणों ने विरोध किया। इस पर एसडीएम वीर बहादुर सिंह यादव, सीओ रजनीश उपाध्याय पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे और लोगों से कार्रवाई की बात कही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed