फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Death of BJP leader son in PGI, Deputy CM said the culprits will not be spared, former MP said this

पीजीआई में भाजपा नेता के बेटे की मौत: डिप्टी CM बोले- दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा, पूर्व सांसद ने कही ये बात

Mon, 30 Oct 2023 02:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 30 Oct 2023 02:07 PM IST
सार

Chitrakoot News: पूर्व सांसद ने डॉक्टरों से यह भी कहा था कि यदि इलाज न हो सकता हो, तो वह मेदांता हॉस्पिटल चले जाएं। इतनी देर में इलाज समय से न मिल पाने के कारण उनके बेटे की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Death of BJP leader son in PGI, Deputy CM said the culprits will not be spared, former MP said this
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के पूर्व सांसद भैरव मिश्रा के बेटे प्रकाश मिश्रा की इलाज के अभाव में पीजीआई, लखनऊ गेट पर मौत हो गई थी। मामले में सोमवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा नेता के आवास चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके साथ यदि डॉक्टर और स्टॉफ ने लापरवाही की है, तो उसकी जांच कराई जा रही है। दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

वहीं, डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा कि यह राजनीति का विषय नहीं है। इस मामले में किसी भी अस्पताल में यदि लापरवाही होती है, तो सरकार दोषियों पर कार्रवाई करती है और आगे भी ऐसी ही कार्रवाई होगी। पूरे मामले को सरकार ने संज्ञान में लिया है और जांच शुरू हो चुकी है। जल्द ही कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के पीआरओ को दे चुके थे सूचना
वहीं, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र ने बताया कि जैसे ही वह पीजीआई लखनऊ पहुंचे, तो वहां पर मौजूद स्टॉफ और डॉक्टरों ने उनके बीमार पुत्र प्रकाश को भर्ती नहीं किया। उन्हें कागजात बनवाने के नाम पर डॉक्टर और स्टॉफ एक  घंटे तक इधर-उधर भगाते रहे। आरोप लगाया कि इसके पूर्व वह प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के पीआरओ और पीजीआई के पीआरओ को फोन कर इसकी सूचना दे चुके थे।

पूर्व सांसद का बेटा कई दिनों से चल रहा था बीमार
उन्होंने तुरंत आकर आने पर भर्ती करने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन वहां पहुंचने पर एक घंटे तक इलाज नहीं हुआ। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यदि इलाज न हो सकता हो, तो वह मेदांता हॉस्पिटल चले जाएं। इतनी देर में इलाज समय से न मिल पाने के कारण उनके बेटे की मौत हो चुकी थी। बता दें कि चित्रकूट निवासी पूर्व सांसद के पुत्र प्रकाश उर्फ बब्लू कई दिनों से बीमार थे।

विज्ञापन

शनिवार को हालत खराब होने पर ले गए थे पीजीआई
दो बार उनका ऑपरेशन भी हो चुका था। शनिवार को हालत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल से रेफर कराकर पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया था, जहां उनका निधन हो गया। मृतक प्रकाश गल्ला व्यापार सहित अन्य कारोबार देखते थे। उनकी पत्नी एकता मिश्रा पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके एक पुत्र है। प्रकाश तीन भाइयों व एक बहन में बड़े थे। उनके चाचा दिनेश मिश्रा भी पूर्व विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed