{"_id":"67af9cc2785a059b8d09e8ec","slug":"death-of-an-old-woman-injured-after-being-attacked-by-a-bull-kanpur-news-c-12-1-knp1054-1004090-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सांड़ के पटकने से घायल वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सांड़ के पटकने से घायल वृद्धा की मौत
विज्ञापन
कानपुर। सांड़ के पटकने से घायल वृद्धा की हैलट में इलाज के दाैरान माैत हो गई। बिठूर थानाक्षेत्र के कुरसौली गांव निवासी सरस्वती (60) को एक माह पहले सांड़ ने पटक दिया।
भाई रमेश ने बताया कि उनके बहनोई की माैत हो चुकी है। वह तीन साल से उनके साथ रह रही थीं। एक माह पहले वह घर से चाय पीने के लिए कुरसौली पुल पर पहुंचीं, वहां दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। एक सांड़ ने उन्हें पटक दिया। घटना वाले दिन बहन को हैलट में भर्ती कराया था। शुक्रवार को उसकी माैत हो गई। पुलिस ने मौत के बाद प्रधान के जरिए उन तक सूचना पहुंचाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कमर, घुटने, हाथ पैर में गंभीर चोटें निकली हैं।