फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   death due to negligence

इलाज में लापरवाही पर महिला की मौत 

Fri, 04 Nov 2016 06:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 04 Nov 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
death due to negligence
डेमो
हमीरपुर के थाना मुस्करा कस्बे में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला को खराब हालत में बीती रात सदर अस्पताल लाया गया था। मामले में अस्पताल के स्टाफ पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत पर उप जिलाधिकारी सहित कुछ नेता सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन

 

मुस्करा कस्बे के कालका देवी मंदिर के निकट रहने वाली मंजी (40) के पति संतराम की मौत करीब तीन साल पहले हो चुकी है। महिला के देवर स्वामी श्रीवास ने बताया कि करीब दो माह पूर्व भाभी मंजी का गर्भपात कस्बे के ट्रक चालक संदीप पुत्र मुनेश ने राठ कस्बे में कराया था। तभी से उसकी हालत तबियत खराब रहने लगी थी।

विज्ञापन

 

उसने बताया कि बुधवार को हालत बिगड़ने पर संदीप उसकी भाभी को मुस्करा सीएचसी ले गया। वहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिस पर 108 नंबर एंबुलेंस सेे रात करीब 11 बजे भाभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद चिकित्सक उसे महिला अस्पताल ले जाने को कहने लगे। आरोप लगाया कि ठीक से इलाज न करने पर उसकी मौत हो गई। इस पर स्टाफ  ने शव को मरचरी हाउस में न रखवाकर बाहर रख दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

बच्चे हो गए अनाथ

death due to negligence
मृतका के पुत्र शनि से घटना की जानकारी लेते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

बताया कि वह लोग रात भर बाहर बैठे रहे। सदर अस्पताल में मौजूद मृतका के पुत्र शनि (13) ने बताया कि उसके पिता संतराम ट्रक चालक थे। जिनकी करीब तीन साल पहले मौत हो चुकी है। कहा कि वह दो भाई और तीन बहनें है। बताया कि उसके घर ट्रक चालक संदीप का आना जाना था। उसी ने मां का गर्भपात कराया था। तभी से उसकी तबियत खराब हुई है। मां की मौत की सूचना पर कालपी से आई बेटी वर्षा ने आरोप लगाया कि उसके 25 हजार रुपये कीमत के जेवर मां के पास रखे थे जिसे संदीप ने बेच डाला है।

 

परिजनों ने जिला अस्पताल में ठीक से इलाज न करने का आरोप लगाया। वहीं संदीप के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। सूचना पर एडीएम रामभुवन तिवारी अस्पताल पहुंचे। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप निषाद और बसपा प्रत्याशी संजय दीक्षित, राजेश श्रीवास ने पीड़ित परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद दी। इस मामले में मुस्करा थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा का कहना है कि शव का पीएम करा रहे हैं। अगर पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed