{"_id":"68965b5c08cbf4c680044afb","slug":"dead-body-of-youth-found-near-the-boundary-of-bidhnu-police-station-accused-of-murder-kanpur-news-c-362-1-ka11002-128697-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिधनू थाने की बाउंड्री के पास मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिधनू थाने की बाउंड्री के पास मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
कानपुर। महिला संग किराये के कमरे में रह रहे युवक का शव शुक्रवार सुबह बिधनू थाने की बाउंड्री के पास पड़ा मिला। शव अकड़ा था और हाथ-पैरों में चोट के निशान थे। मृतक के परिजनों ने महिला पर हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि शव मिलने के बाद महिला कमरे में ताला डालकर कहीं चली गई है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच कर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
जयसिंहपुर निवासी मजदूर विक्रम यादव (32) करीब तीन साल से बिधनू में काकोरी निवासी बाबूलाल के मकान में किराये पर कमरा लेकर बिना शादी के ही सोनम नाम की महिला संग रहता था। वह ट्रेडिंग कंपनी में मजदूरी करता था। मकान के दूसरे कमरे में झींझक निवासी ट्रक चालक कल्लू रहता है। बड़े भाई संजय ने बताया कि विक्रम चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
परिजनों के अनुसार जब वह उसके कमरे पर गए तो वहां ताला लगा था। विक्रम के मोबाइल नंबर पर कॉल की तो कल्लू ने फोन उठाया। बताया कि वह कबरई में है। दो दिन पहले फोन खराब होने पर उसने विक्रम से फोन लिया था। उसने महिला के बारे में जानकारी होने से इन्कार कर दिया। बिधनू थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ( संवाद)