फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of young man who came to sisters house found in a sack, girlfriends husband accused of murder

Auraiya Murder: बहन के घर आए युवक का बोरे में मिला शव, प्रेमिका के पति पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 31 Oct 2023 12:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 31 Oct 2023 12:53 PM IST
सार

Auraiya News: पुलिस ने बताया कि प्रेमिका के घर से हत्या में प्रयुक्त कुछ सामग्री भी बरामद कर ली गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Dead body of young man who came to sisters house found in a sack, girlfriends husband accused of murder
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तालेपुर में बाजरा काटने गए किसान को एक बोरी मिली। खून बहता नजर आने पर पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरे से युवक का शव बरामद किया। शिनाख्त करते हुए पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल की, तो पता चला कि युवक अपनी बहन के घर दो दिन पहले आया था।

विज्ञापन

गांव में एक महिला से उसका प्रेम प्रसंग चलता था। सोमवार रात वह महिला के घर गया था, जहां प्रेमिका के पति से उसकी कहासुनी हुई। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि शव की शिनाख्त सागर कुमार यादव पुत्र सोनेशंकर निवासी किशनपुर की मड़ैया क्योटरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

तालेपुर में युवक की बहन रहती है। गांव में एक महिला से सागर का प्रेम प्रसंग चलता था। एक बार वह महिला को अपने साथ ले भी गया था। तब से प्रेमिका के पति व युवक के बीच रंजिश चल रही थी। सोमवार रात भी कहासुनी हुई थी। सागर शराब के नशे में प्रेमिका के घर पहुंचा था, जहां उसकी हत्या कर दी गई। प्रेमिका के घर से हत्या में प्रयुक्त कुछ सामग्री भी बरामद कर ली गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed