फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of young man found landing in canal

नहर में उतराता मिला युवक का शव

Fri, 27 Aug 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found landing in canal
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के जुरिया नहर पुल के पास पानी में अज्ञात युवक का शव दिखा। युवक का एक हाथ न होने व पैर की हड्डी निकली होने से लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे है। पुलिस के प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जुरिया नहर पुल के पास गुरुवार को पानी में करीब 30 वर्षीय युवक का शव उतराता दिखा। इस पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्राम प्रधान जुरिया रविंद्र सिंह ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। शव का दाहिना हाथ नहीं था और दाहिने पैर की हड्डी निकली थी।
विज्ञापन

पीठ पर चोट के निशान देखकर ग्रामीण हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जताते रहे। चौकी प्रभारी झींझक आनंद शर्मा ने बताया कि शव पर केवल काले रंग का जांघिया मिला है। चेहरा भी खराब था। शव कई दिन पुराना लग रहा है और कहीं से बहकर आया है। आसपास क्षेत्र में सूचना देकर शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed