फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of retired colonel found lying in bathroom in Kanpur, fear of death due to head injury

Kanpur: बाथरूम में पड़ा मिला रिटायर्ड कर्नल का शव, सिर पर चोट लगने से मौत की आशंका, परिजन गए थे प्रयागराज

Thu, 12 Jan 2023 07:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 Jan 2023 07:14 AM IST
सार

नवाबगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में रिटायर्ड कर्नल का शव घर के बाथरूम में मिला है। वो घर में अकेले ही थे और दरवाजा नहीं खुलने पर दोस्त ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
Dead body of retired colonel found lying in bathroom in Kanpur, fear of death due to head injury
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में स्थित आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स के बाथरूम में रिटायर्ड कर्नल मृत अवस्था में पड़े मिले। उनके सिर से खून बह रहा था। आशंका है कि बाथरूम में गिरने से उनकी मौत हुई। परिवार के सभी लोग काम से प्रयागराज गए थे।

विज्ञापन

उनके आने के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। सब्जी मंडी इलाके में स्थित आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर 204 नंबर के फ्लैट में गौरव शर्मा (52) पत्नी शालिनी के साथ रहते थे।
विज्ञापन

वे मूलरूप से मेरठ के रहने वाले थे। वे सेना से कर्नल पद से रिटायर्ड थे और वर्तमान में आईआईटी में एनसीसी कमांडेंट पद पर कार्यरत थे। उनका बेटा आदित्य पटियाला में नौकरी करता है। बुधवार को परिवार के सभी लोग प्रयागराज गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया की गौरव के मित्र राजेंद्र कुमार शाम को उनसे मिलने पहुंचे, तो दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची, तो उनका शव बाथरूम में पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर शव मोर्चरी भिजवा दिया है।

कमरे में चलता मिला ब्लोअर
कर्नल जिस कमरे में थे, उसमें बाथरूम अटैच था। पुलिस कमरे में दाखिल हुई, तो ब्लोअर चलता मिला। कर्नल पेट के बल जमीन पर पड़े थे। सिर से खून बह रहा था। अनुमान है कि हेड इंजरी से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed