फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dead body of martyr captain reach in kanpur

शहीद कैप्टन का शव पहुंचा कानपुर और ‘जग चल पड़ा’ पीछे-पीछे...

Sat, 29 Apr 2017 07:14 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 29 Apr 2017 07:14 AM IST
विज्ञापन
dead body of martyr captain reach in kanpur
शहीद कप्तान का मृत शरीर कानपुर पहुंच गया
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आंतकी हमले के दौरान शहीद हुए कैप्टन आयुष यादव का शव शुक्रवार शाम कानपुर लाया गया। शहीद कैप्टन का शव 4:40 बजे चकेरी एयर फोर्स स्टेशन पहुंचा था। आर्मी की गाड़ी के पीछे-पीछे वाहनों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि मानो जैसे पूरा जग पीछे-पीछे चल पड़ा हो।हर किसी की आंखों में दर्द और जुबां पर एक ही नारा था ‘आयुष यादव अमर रहे’ ‘आयुष यादव अमर रहे’।  
विज्ञापन

तिरंगे में लिपटकर आया शहीद का पार्थिव शरीर
जैसे ही तिरंगे से लिपटे शहीद कैप्टन आयुष यादव के शव को प्लेन से उतारा गया, परिजन फफक पड़े। पिता ने बेटे की शहादत को सलाम करते हुए सैल्यूट किया। घर पर भी लोग जमा रहे। पास की दुकानें बंद रहीं। मां और बहन रात भर फोटो के सामने बैठी रोती रहीं। शहीद का शव कानपुर पहुंचते ही चकेरी एयरपोर्ट के बाहर जमा युवाओं की भीड़ शहीद अमर रहे के नारे लगाने लगी। 
विज्ञापन

शहीद के पार्थिव शरीर को अभी सेवन एयरफोर्स हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखा गया है। शनिवार सुबह अंतिम दर्शन के लिए शव को घर ले जाया जाएगा, फिर अंतिम संस्कार होगा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, आल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन एमएस बिट्टा भी शहीद के घर पहुंचे।  अखिलेश ने कहा कि इस समय देश की आंतरिक सुरक्षा ठीक नहीं है। आतंकी और नक्सली हमारे जवानों को मार रहे हैं। यह सरकार को तय करना है कि इस तरह सैनिकों की जान न जाए। सरकार को वार्ता के साथ ही ताकत का भी अहसास कराना चाहिए। एमएस बिट्टा ने कहा कि जवानों की रोज-रोज शहादत होना, दुख की बात है। जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन और धारा 370 लगाई जानी चाहिए। पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed