फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of employee found inside school, dead body was hanging on neem tree, he was upset due to non receipt

Auraiya: स्कूल के अंदर मिला कर्मचारी का शव, नीम के पेड़ पर लटकी थी लाश, बेटी बोली- रूपये न मिलने से थे परेशान

Sun, 09 Jul 2023 12:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 09 Jul 2023 12:23 PM IST
सार

Auraiya Crime: एएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  परिजन दिल्ली से मृतक की पत्नी और बेटों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कह रहे है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Dead body of employee found inside school, dead body was hanging on neem tree, he was upset due to non receipt
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के आरजेडी पब्लिक स्कूल में रविवार सुबह एक कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर साक्ष्य एकत्र किए। परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर शव उठने नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के नौली निवासी हाकिम सिंह (55) ककोर मुख्यालय के पास आरजेडी पब्लिक स्कूल में कर्मचारी था। दिन में स्कूल वाहन चलाने के साथ रात में चौकीदारी करता था। रविवार सुबह छह बजे तक घर न पहुंचने पर, बेटे आयुष ने पिता को फोन किया।
विज्ञापन

इस पर कोई जवाब नहीं मिला, तो चिंतित बेटा स्कूल पहुंचा गया। यहां परिसर में नीम के पेड़ पर पिता का शव लटका मिला। उसने घटना की जानकारी परीजनों और पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर बेटी मीरा ने स्कूल प्रबंधन पर 60 हजार रुपये बकाया होने की बात पुलिस को बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन, नहीं उठने दिया शव
आरोप लगाया की एक सप्ताह पहले मां को भाई के पास दिल्ली जाना था। इसके लिए पिता ने प्रबंधन से बकाया रुपये मांगे थे और न देने पर परेशान थे। प्रबंधक अजय ने किसी भी तरह के लेनदेन न होने की बात कही है। इधर परिजन कार्रवाई की मांग कर, शव नहीं उठने दे रहे हैं।

एएसपी बोले- तहरीर पर होगी आगे की कार्रवाई
मौके पर एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ महेंद्र प्रताप सिंह भी पहुंचे। एएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  परिजन दिल्ली से मृतक की पत्नी और बेटों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कह रहे है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed