फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of contract worker of Social Welfare Construction Corporation found in the drain

Kanpur News: समाज कल्याण निर्माण निगम के संविदा कर्मी का शव नाले में मिला

Thu, 21 Nov 2024 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 21 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Dead body of contract worker of Social Welfare Construction Corporation found in the drain
फोटो संख्या 19
विज्ञापन

भतीजे की शादी समारोह में शामिल होने के बाद हुए लापता
पुलिस ने ज्यादा शराब पीने से नाले में गिरने की जताई आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। समाज कल्याण निर्माण निगम के संविदा कर्मी का शव गुरुवार दोपहर नाले में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे कचौरा रोड पर कृष्णा पुरम कॉलोनी के सामने नाले में एक शव उतराता मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।
विज्ञापन

उधर, सुबह से सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईटीआई के पास शिवनगर निवासी सुमन अपने पति पर्वत सिंह (58) को तलाश कर रही थीं। दोपहर करीब 12 बजे वह जिला अस्पताल पहुंची थीं। मौके पर पहुंची पुलिस पति की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए अपने साथ थाने ले गई थी। तभी इसी बीच पर्वत सिंह की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर उनके परिजनों को जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पर पहले से मौजूद पर्वत सिंह की पत्नी सुमन को जैसे ही पति की मौत की सूचना मिली तो वह बिलखने लगीं। सुमन ने बताया कि उनके पति समाज कल्याण निर्माण निगम में संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी थे। बुधवार शाम पर्वत सिंह भतीजे दीपक के शादी समारोह में शामिल होने कचौरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस गए थे। वहां से वह अचानक लापता हो गए। उनको रात से तलाश किया जा रहा था।

मृतक के एक पुत्र व दो पुत्री हैं। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब पीने से नाले में गिरने की आशंका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed