फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of a youth found in the farm, fear of murder

उन्नाव: खेत में मिला युवक का शव, बहुत कुछ कह रहे है गले में मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका

Thu, 26 Sep 2019 11:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 26 Sep 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in the farm, fear of murder
यूपी पुलिस फाइल फोटो
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह नहर किनारे खेत में करीब 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। गले में चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही। पुलिस को जेब में मिली डायरी में दो लोगों नाम व उन्हीं के नाम की खतौनी मिली। पुलिस ने दोनों से संपर्क किया। दोनों ने शव को पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


माखी थाना क्षेत्र के पटियारा गांव निवासी सुनील मिश्रा का शारदा नहर किनारे खेत है। गुरुवार सुबह खेत में पेड़ के नीचे ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा देखा। जानकारी पर माखी थाना एसओ राजबहादुर पहुंचे और जांच शुरू की। तलाशी के दौरान मृतक के पास से एक पॉकेट डायर व दो खतौनी मिलीं। एक खतौनी में अचलगंज थाना क्षेत्र के दुआ गांव के कमलेश पुत्र कालिका व दूसरी में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर के मजरा सेवकखेड़ा निवासी कमलेश कुमार पुत्र बंदी का नाम लिखा है।
विज्ञापन

डायरी में भी यही दोनों नाम, पता व मोबाइल नंबर लिखे हैं। डायरी में एक बाइक का नंबर लिखा है। नाम पते के आधार पर पुलिस ने कमलेश नाम के दोनों युवकों को पहचान के लिए बुलाया। सफीपुर के कमलेश ने बताया कि उसकी डेढ़ बीघा जमीन सरकारी बंधक है। उसने खतौनी और मोबाइल नंबर तो खुद का होने की बात कही पर शव की पहचान से इनकार कर दिया।

इसी तरह दूसरे कमलेश ने भी शव पहचानने से इनकार कर दिया। मृतक सफेद जींस, स्लेटी रंग की टी-शर्ट पहने है। शव के पास एक अंगूठी भी मिली है। डायरी में दोनों पते की लिखावट एक जैसी है। एसओ ने बताया कि ध्यान भटकाने के लिए मृतक की जेब में डायरी व खतौनी रखी गई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।


बीस मीटर तक गया स्निफर डॉग 
हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका पर पुलिस ने जांच के लिए फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाया। साथ आया स्निफर डॉग शव के पास चक्कर लगाने के बाद 20 मीटर दूर पटरी तक गया। नहर पटरी पर किसी चार पहिया वाहन के पहियों के निशान मिले। आशंका है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed