{"_id":"5f2bad6e936b8c04911cda9a","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-an-empty-plot-in-chakeri-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर में नहीं थम रहा अपराध, डबल मर्डर के बाद फिर मिली एक लाश, परिजनों ने काटा हंगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर में नहीं थम रहा अपराध, डबल मर्डर के बाद फिर मिली एक लाश, परिजनों ने काटा हंगाम
Thu, 06 Aug 2020 12:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन
- फोटो : amar ujala
कानपुर के चकेरी इलाके में दिनदहाड़े एक खाली प्लाट में युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाकर हंगामा काटा। वहीं पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
चकेरी बाईपास पीएसी मोड़ स्थित फर्नीचर कारखाने के पीछे एक खाली प्लाट में शव देख इलाकाई लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की। शव की शिनाख्त महाराजपुर निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ बउआ के रूप में हुई है।
मृतक श्याम नगर निवासी अधिवक्ता राजशेखर के यहां चौकीदारी करता था। अधिवक्ता से पूछताछ के बाद पता चला कि मृतक को मिर्गी का दौरा आता था। वह सुबह शौच के लिए प्लाट में गया था। जहां पर मिर्गी आने पर वह गिर गया और प्लाट में पानी भरे होने से धर्मेंद्र का सिर पानी में डूब गया।
विज्ञापन
जिससे उसकी मौत हो गई। जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने राजशेखर पर हत्या कर शव प्लाट में फेंक जाने का आरोप लगाकर हंगामा काटा। इस दौरान पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई। मौके पर पहुंची अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दे किसी तरह से शांत कराया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।