फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of a young man found in the canal, both legs were tied with a towel, Scratch marks on head

सुसाइड या मर्डर!: सिर में खरोंच...गमछे से बंधे थे दोनों पैर, पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि और ये सवाल

Mon, 02 Oct 2023 05:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 02 Oct 2023 05:22 AM IST
सार

Unnao News: चर्चा है कि नशेबाजी को लेकर विवाद होने के बाद किसी परिचित ने उसके पैर बांधकर नहर में फेंक दिया होगा। उधर पुलिस भी घर, परिवार और बाहरी लोगों से विवाद या किसी प्रकार की खुन्नस होने के बिंदु पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Dead body of a young man found in the canal, both legs were tied with a towel, Scratch marks on head
नहर में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पहले घर से निकले युवक का शव करीब 25 किलोमीटर दूर शारदा नहर में झाड़ी में मिला। चरवाहों की सूचना पर पुलिस ने शव निकलवाया। मृतक के पैर गमछे से बंधे थे और सिर में खरोंच के निशान थे।

विज्ञापन

उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। मृतक की मां किसी से कोई रंजिश न होने की बात बता रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी श्रमिक अवधेश रैदास (33) 28 सितंबर को घर से साइकिल लेकर निकला था।
विज्ञापन

इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजनों के अनुसार शराब का लती होने के कारण अक्सर घर नहीं आता था। इससे गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई। जब वह दूसरे दिन भी नहीं आया तो तलाश शुरू की। उसकी साइकिल आगरा एक्सप्रेस के नीचे नहर के पुल के पास मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा नहर में झाड़ी में फंसा मिला था शव
लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई। परिजन तलाश करते रहे। रविवार को उसका शव सफीपुर कोतवाली के शारदा नहर में झाड़ी में फंसा मिला। चरवाहों की सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने उसे बाहर निकाला। जेब से एक आधार कार्ड मिला, तो कोतवाल ने बेहटामुजावर एसओ से संपर्क किया।

किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी
एसओ, मृतक के छोटे भाई अमृतलाल की पत्नी मालती, मां सुमित्रा सहित अन्य परिजनों को लेकर पहुंचे तो परिजनों ने उसकी पहचान की। मृतक की मां ने बताया कि अवधेश ने शादी नहीं की थी। किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी।
नशे का आदी होने से अपने परिचितों के साथ बैठता था।

पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि
अक्सर आगरा एक्सप्रेसवे के नीचे नहर पुलिया के पास ही बैठता था।  वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई अमृतलाल और महेश दूसरे राज्यों में मजदूरी करते हैं। कोतवाल श्यामनरायन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसमें डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।

पैर बंधे होने से वह तैर नहीं पाया
परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है। उसके पैर बंधे मिले हैं। इसकी जांच की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार अवधेश को किसी ने आपसी रंजिश में पैर बांधकर नहर में फेंका है। पैर बंधे होने से वह तैर नहीं पाया और डूबकर मौत हो गई। जिस नहर में शव मिला है, वह मृतक के गांव से होकर निकलती है।

नशेबाजी को लेकर विवाद होने की आशंका
नहर उसके घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। चर्चा है कि नशेबाजी को लेकर विवाद होने के बाद किसी परिचित ने उसके पैर बांधकर नहर में फेंक दिया होगा। उधर पुलिस भी घर, परिवार और बाहरी लोगों से विवाद या किसी प्रकार की खुन्नस होने के बिंदु पर जांच कर रही है।

जेब से मिले पर्स से हो सकी शिनाख्त
युवक सफेद शर्ट व नीला लोअर पहने हुए था और उसके दोनों पैर गमछे से बंछे हुए थे। शव करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है। शिनाख्त के लिए पुलिस ने युवक से पहने कपड़ों को खंगाला, तो उसकी जेब से एक पर्स मिला। इसमें कुछ रुपये व आधार कार्ड बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed