{"_id":"63491b204fd98b703a1b67bc","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-shoelace-on-an-electric-pole-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बिजली के पोल पर जूते के फीते से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बिजली के पोल पर जूते के फीते से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
Fri, 14 Oct 2022 01:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:48 PM IST
सार
कैंट क्षेत्र में मुरे कंपनी पुल के नीचे युवक का शव खंभे से जूते के फीते के फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में कैंट क्षेत्र में जूते के फीते के सहारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बिजली के पोल से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन अब तक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने हत्या की आशंका पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
कैंट के मुरे कंपनी पुल के नीचे स्थित देसी शराब के ठेके के सामने शुक्रवार सुबह बिजली के पोल से 30 वर्षीय युवक का शव लटकता हुआ मिला। युवक का शव जूते के फीते के सहारे जमीन पर लटक रहा था। जिसे देखकर स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की तलाशी लेने पर उसकी जेब में कुछ नेपाली नोट और करीब 100 रुपए भारतीय नोट मिले। वहीं, युवक का शव फीते के सहारे बिजली की पोल से लटका मिला।
विज्ञापन
इसके कारण पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कैंट थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि सब की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।