{"_id":"64f1733cce99f6a6b2003e77","slug":"dead-body-of-a-woman-found-lying-behind-the-hotel-could-not-be-identified-police-is-investigating-cctv-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Murder: होटल के पीछे पड़ा मिला महिला का शव, नहीं हो सकी है शिनाख्त, सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Murder: होटल के पीछे पड़ा मिला महिला का शव, नहीं हो सकी है शिनाख्त, सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
Fri, 01 Sep 2023 10:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 01 Sep 2023 10:46 AM IST
सार
Auraiya Crime: एसपी ने बताया सुबह आठ बजे के करीब शव मिलने की जानकारी हुई थी। मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष है। महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हाईवे किनारे होटल के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे सुंदरम होटल के पीछे महिला का शव पड़ा मिला। हत्या कर शव फेंके जाने की जानकारी पर एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना स्थल पर पहुंच एसपी चारु निगम ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। मृतका के सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने होटल और उसके आसपास रहने वालों से पूछताछ की। घटना स्थल से कुछ दूर एक पर्स और किसी व्यक्ति की चप्पल मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई।
विज्ञापन
एसपी ने बताया सुबह आठ बजे के करीब शव मिलने की जानकारी हुई थी। मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष है। महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हाईवे किनारे होटल के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। आसपास के थाना क्षेत्रों से भी जानकारी मांगी है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन