फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of a middle aged man found lying in a mustard field in Hardoi

Hardoi: सरसों के खेत में पड़ा मिला अधेड़ का शव, खून से लथपथ और अर्धनग्न था शरीर, सिर पर कई चोट के निशान

Wed, 01 Feb 2023 09:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 01 Feb 2023 09:10 PM IST
सार

सांडी थाना क्षेत्र में सरसों के खेत में एक अधेड़ का शव मिला था, जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव खून से लथपथ और अर्धनग्न अवस्था में था। लोगों में चर्चा रही कि बुलाकर हत्या की गई होगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन
Dead body of a middle aged man found lying in a mustard field in Hardoi
सांडी थाना क्षेत्र  में घटनास्थल पर जांच करते एएसपी पूर्वी  व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के सखेड़ा गांव में ईदगाह के बगल में एक सरसों के खेत में अज्ञात अधेड़ का शव पड़ा मिला। उसके सिर पर घाव होने से शरीर खून से लथपथ था। साथ ही, शव अर्धनग्न अवस्था में भी था। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आस पास के मौजूद लोगों से पुलिस ने शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। बुधवार सुबह सांडी थाने के सखेड़ा गांव स्थित ईदगाह के बगल में हफीजुल्ला का सरसों का खेत है।
विज्ञापन

खेत में सुबह ग्रामीणों ने एक 52 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा देखा। अर्धनग्न हालत में पड़े अधेड़ ने सफेद रंग का स्वेटर पहन रखा था। शव से लगभग छह फीट की दूरी पर उसके दोनों जूते पड़े हुए थे। अधेड़ के सिर पर गहरा घाव था। उसके मुंह से खून निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर कई चोटों के निशान
चर्चा है कि अधेड़ के सिर पर वार करके हत्या की गई है। जानकारी मिलते ही कोतवाल राजदेव मिश्रा ने वहां पहुंच कर छानबीन की। इसके अलावा सीओ बिलग्राम सत्येंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। इसके बाद एएसपी पूर्वी अनिल सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की।

बुलाकर तो नहीं हुई हत्या
लोगों में चर्चा है कि जहां पर अधेड़ का शव मिला है। उस जगह खेत में काफी सरसों की फसल भी टूटी है। उसके पास में दो चिलम मिली है। इससे लोगों में चर्चा है कि हो सकता है उसे चिलम पीने के बहाने बुलाया गया हो। अर्धनग्न होने पर भी लोग अटकलें लगा रहे हैं। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed