फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of a married woman found in a car in Farrukhabad, police engaged in investigation

फर्रुखाबाद: विवाहिता का शव कार में मिला, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 30 May 2022 02:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 30 May 2022 02:57 PM IST
सार

मेरापुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव कार में मिला है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Dead body of a married woman found in a car in Farrukhabad, police engaged in investigation
ग्राम पखना में सोनी के रोते बिलखते मायके वाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में सोमवार सुबह संदिग्ध हालत में एक विवाहिता का शव मिला। विवाहिता की लाश कार में पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

बता दें कि मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पखना निवासी इंद्रेश कुमार की मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव जसमई निवासी पूर्व प्रधान बलवीर सिंह यादव की पुत्री सोनी (26) के साथ 28 नवंबर 2021 को शादी हुई थी। सोमवार सुबह इंद्रेश के पिता सुरेश ने बलवीर को फोन कर बताया कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 
विज्ञापन

इस पर बलवरी परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें सोनी का शव घर के बाहर खड़ी कार में रखा मिला। बलवीर ने हत्या कर शव कार में रखने का आरोप लगाया। सोनी के सभी ससुराल वाले भाग गए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed