{"_id":"657f4bca467602e8b1021ee6","slug":"dead-body-of-a-farmer-found-lying-on-the-side-of-the-highway-near-umran-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-6576-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: उमरन के पास हाईवे के किनारे पड़ा मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: उमरन के पास हाईवे के किनारे पड़ा मिला किसान का शव
Mon, 18 Dec 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। रनियां थाना क्षेत्र के उमरन के पास हाईवे किनारे रविवार देर रात किसान का अचेत पड़ा मिला। हाईवे पेट्रोलिंग की सूचना पर एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर पवन ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोगों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
अकबरपुर कोतवाली के गांव परनामिनपुरवा निवासी जितेंद्र यादव (40) पुत्र रामशंकर कानपुर हाईवे पर उमरन के पास ओवर ब्रिज से पहले पड़ा मिला। राहगीरों और पेट्रोलिंग टीम की सूचना पर हाईवे एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी में डॉ पवन ने मृत घोषित किया। जानकारी पर पिता व गांव के लोग पहुंचेे। अस्पताल से भेजी गई जानकारी पर रनिया पुलिस भी पहुंची। पुलिस को पिता और गांव के लोगों ने अनहोनी की आंशका जताई। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा दोपहर को बारा गांव जाने की बात कह घर से निकला था। वह बारा से रनिया की ओर कैसे पहुंचा यह नहीं समझ में आया। देर शाम तक घर न पहुंचने पर चिंता हो रही थी, इसी बीच जानकारी दी गई कि किसी वाहन की चपेट में आने से बेटे की मौत हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र पाल ने बताया कि किसी वाहन की चपेट में आने से मौत की जानकारी हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों की तहरीर पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।