फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of a businessman found landing in Pandu river, was missing eight days ago

पांडु नदी में उतराता मिला व्यापारी का शव, आठ दिन पहले हुआ था लापता

Thu, 04 Nov 2021 08:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a businessman found landing in Pandu river, was missing eight days ago
गल्ला व्यापारी सुमित बाजपेई उर्फ प्रतीक। (फाइल फोटो) संवाद - फोटो : AKBARPUR
शिवली। बिकरू गांव जाने वाले पुल के पास बाइक खड़ी कर आठ दिन पूर्व लापता हुए गल्ला व्यापारी का शव पांडु नदी में उतराता मिला। सूचना पर शिवली व चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

कस्बा शिवली के साकेत नगर निवासी गल्ला व्यापारी सुमित बाजपेयी उर्फ प्रतीक (24) 28 अक्तूबर को अचानक लापता हो गया था। उसकी बाइक बिकरु गांव जाने पांडु नदी के लोहे वाले पुल के पास खड़ी मिली थी।
विज्ञापन

पिता अवनीश बाजपेयी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार दोपहर सुमित का शव पांडु नदी में किनारे लगे एक पेड़ के बीच फंसा मिला। कानपुर नगर व देहात का बार्डर होने के चलते सूचना पर परिजन व चौबेपुर व शिवली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता ने बताया कि सुमित पिछले वर्ष से अनाज खरीदने बेचने का काम कर रहा था। वहीं पुलिस व्यापार में नफा-नुकसान व उधारी के दृष्टिकोण से भी जांच कर रही है। शिवली थाने के दरोगा मोहम्मद हासिक ने बताया कि शव को नदी से निकलवाया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed