फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead bodies of two brothers found in pond in Kannauj

कन्नौज: लापता दो भाइयों के शव तालाब में मिले, नौ दिसंबर को खेतों पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे

Fri, 13 Dec 2019 11:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Dec 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two brothers found in pond in Kannauj
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में नौ दिसंबर को बाइक से खेतों की ओर निकले ममेरे-फुफेरे भाइयों के शव शुक्रवार की दोपहर तालाब में उतराते मिले। परिजनों ने गुरुवार को ही तालग्राम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एक के चेहरे पर चोट के निशान मिलने से पुलिस हत्या या आत्महत्या में उलझ गई है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है। तालग्राम के अदमापुर गांव निवासी जयवीर सिंह यादव पुत्र अतर सिंह ने बताया कि फर्रुखाबाद जिले के थाना मेरापुर के गांव लाहुरीनगला निवासी उनका भांजा अंकुल (19) पुत्र विजय सिंह घर पर रहकर कक्षा 10 की पढ़ाई कर रहा था और उनका चौथे नंबर का बेटा अभिशेष उर्फ जोंटी (18) कक्षा नौ की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन


दोनों गांव के चौधरी रामेश्वर दयाल इंटर कॉलेज के छात्र थे। नौ दिसंबर को दोनों बाइक से खेतों की तरफ निकले थे। शाम तक घर न आने पर खोजबीन न मिलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शुक्रवार को गांव से दूर कसारी की ओर तालाब के पास बाइक मिली और तालाब में दोनों के शव उतराते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक के चेहरे पर चोट के निशन मिले, जिससे हत्या की आशंका जताइ गई है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक  सोबरन सिंह ने बताया कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। परिजनों और पुलिस का अनुमान है कि दोनों शौच के लिए तालाब के पास गए होंगे।


एक तालाब में गिरा होगा तो दूसरा उसे बचाने में डूब गया होगा।दोनों युवकों के पिता की ओर से तालाब में डूबने की आशंका जताते हुए लिखित सूचना दी गई है। उधर, हादसे की जानकारी पर सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed