फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead bodies of love couple found hanging from the same noose, lover is married, girlfriend is minor

Unnao: एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, आशिक का हो चुका है विवाह...प्रेमिका है नाबालिग, जांच शुरू

Tue, 07 Nov 2023 02:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Nov 2023 02:02 PM IST
सार

Unnao News: सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि अभी तो मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Dead bodies of love couple found hanging from the same noose, lover is married, girlfriend is minor
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में विवाहित प्रेमी व अविवाहित नाबालिग प्रेमिका के शव पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटके मिले। किसानों ने गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर दो खेतों के बीच में शव लटकते देखे, तो परिजनों को सूचना दी।  मौके पर एसओ पहुंचे और उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

विज्ञापन

एएसपी और सीओ ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। थाना क्षेत्र के गांव चौगवां निवासी मनोहर निषाद के बेटे विकास (22) का पड़ोस में रहने वाली नाबालिग किशोरी राजेंद्र निषाद की बेटी उर्मिला (17) से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

विकास की दो साल पहले सुनीता से शादी हो गई थी और वह मौजूदा समय में आठ महीने की गर्भवती भी है। विकास मजदूरी करने के साथ गांव की खेती में हाथ बंटाता था। चार दिन पहले वह कानपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। फिर वह घर नहीं लौटा। सोमवार रात उसने प्रेमिका उर्मिला से फोन पर बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

उर्मिला परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई
रात करीब 11:30 बजे उर्मिला परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई। विकास भी कानपुर से सीधे गांव पहुंचा, लेकिन अपने घर नहीं गया। रात में ही दोनों घर से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव के ही बहादुर और बलीराम के खेत की मेड़ पर खड़े बकैना के पेड़ पर एक दुपट्टे से फंदे पर लटक गए।

परिजनों में मचा कोहराम
मंगलवार सुबह खेत गए किसानों की सूचना पर दोनों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तो कोहराम मच गया। प्रेमी युगल के आत्महत्या करने की सूचना पर अपराध निरीक्षक जयप्रकाश यादव फोर्स के साथ पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद एएसपी शशिशेखर और सीओ ऋषिकांत शुक्ला भी पहुंचे।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
पुलिस टीम और फोरेंसिक ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों ने दोनों के प्रेम प्रसंग का एक सप्ताह पहले ही जानकारी होने की बात बताई। मृतका उर्मिला के छोटे भाई श्यामजी ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले पता चलने पर परिजनों ने बहन को डांटा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई
सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि अभी तो मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। दोनों के प्रेम प्रसंग की परिजनों को जानकारी पहले से थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed