{"_id":"64b7b6af26f70b3fad0f7855","slug":"dcm-hit-the-bike-hard-brother-in-law-died-and-brother-in-laws-condition-critical-driver-also-injured-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, साले की मौत और बहनोई की हालत गंभीर, चालक भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, साले की मौत और बहनोई की हालत गंभीर, चालक भी घायल
Wed, 19 Jul 2023 03:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 19 Jul 2023 03:41 PM IST
सार
Hardoi News: लखनऊ की ओर से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद डीसीएम भी पलट गई। घटना में प्रवीण कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई जुगुल किशोर घायल हो गया।
विज्ञापन
Hardoi Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर कछौना कोतवाली क्षेत्र में आम लदे डीसीएम ने बाइक सवार साले-बहनोई को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद डीसीएम पलट गया। हादसे में बाइक सवार साले की मौत हो गई, जबकि बहनोई को गंभीर रूप से घायल हो गया। डीसीएम चालक और आम व्यापारी को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के खिरौली गांव निवासी प्रवीण कुमार (35) की बहन रेनू का घर कछौना कोतवाली क्षेत्र के मरेउरा गांव में है। पिछले रविवार से प्रवीण कुमार अपनी बहन के यहां रूका था। बुधवार को बहनोई जुगुल किशोर (38) के साथ बाइक से बघौली चौराहा दवा छिड़कने वाली मशीन लेने के लिए गया था।
विज्ञापन
मशीन लेकर वापस गांव जाते समय डबल नहर पुलिया के पास लखनऊ की ओर से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद डीसीएम भी पलट गई। घटना में प्रवीण कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई जुगुल किशोर घायल हो गया। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन