फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DCM collided with truck on highway two people including assistant manager of private company died

कोहरे का कहर: हाईवे पर ट्रक में घुसी डीसीएम, निजी संचार कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर समेत दो की मौत

Tue, 14 Jan 2025 03:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 14 Jan 2025 03:24 PM IST
सार

Kanpur News: हनुमंत विहार क्षेत्र में इटावा-प्रयागराज हाईवे के नौबस्ता फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें ट्रक में डीसीएम घुस गई। हादसे में में निजी संचार कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर समेत दो की मौत हो गई।

विज्ञापन
DCM collided with truck on highway two people including assistant manager of private company died
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में हनुमंत विहार क्षेत्र में इटावा-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार सुबह कोहरे के चलते तेज रफ्तार निजी पार्सल डीसीएम आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इस दौरान क्लीनर की साइड का डीसीएम का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में बैठे फतेहपुर में कार्यरत निजी संचार कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर और फैक्टरी कर्मी दब गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मैनेजर का शव दो टुकड़ों में बाहर निकाला।

विज्ञापन

इसके बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। कानपुर देहात के मंगलपुर थानाक्षेत्र के संदलपुर हिसावां गांव निवासी बृज किशोर उर्फ बृजेश पांडेय (35) रूमा स्थित स्वास्तिक मेटल कॉरपोरेशन में काम करते थे। उनकी पत्नी कुसम की पिछले वर्ष बीमारी से मौत हो गई थी। वह चार भाइयों अवध नारायण, अखिलेश, अवध किशोर में चौथे नंबर के थे। भतीजी जूली ने बताया कि बृज किशोर सुबह रूमा फैक्टरी में जाने के लिए रनियां से डीसीएम के केबिन में बैठे थे।

विज्ञापन

डीसीएम पीछे से ट्रक में जा घुसी
हनुमंत विहार क्षेत्र में इटावा-प्रयागराज हाईवे पर नौबस्ता चौराहे के ऊपर फ्लाईओवर पर निजी डाक पार्सल डीसीएम सुबह 8:30 बजे पहुंची। उसी दौरान आगे चल रहा ट्रक कोहरे के चलते चालक को नजर नहीं आया। करीब पहुंचने पर अचानक चालक को ट्रक दिखाई दिया, तो उसने ब्रेक लगा दिया। इससे डीसीएम पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में डीसीएम के केबिन में ही बैठे कानपुर देहात के गजनेर थानाक्षेत्र के रुरवा सुल्तानपुर बेराजोर निवासी रंजीत सिंह (34) की भी मौत हो गई। वह फतेहपुर में एक निजी संचार कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थे।

कोहरे और ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगने से हुआ हादसा
परिजनों ने बताया कि रंजीत की छुट्टी थी, लेकिन ऑफिस में लैपटॉप और फाइल भूल जाने के कारण उसे लेने के लिए वह घर आए थे। सोमवार सुबह वह भाई रणधीर के साथ भौंती बाईपास तक गए। वहां से फतेहपुर जाने के लिए डीसीएम में बैठ गए। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगने लगा। सूचना पाकर हनुमंत विहार थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और क्रेन की मदद से डीसीएम के केबिन में फंसे दोनों शवों को बाहर निकलवाया। फिर क्षतिग्रस्त ट्रक व डीसीएम को सड़क के किनारे कराकर यातायात सुचारु कराया। थाना प्रभारी ने बताया कोहरे और ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगने की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है। बाकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

मैनेजर का शरीर दो टुकड़े, दूसरे के हाथ पैर टूटे
हादसे की भयावहता की गवाही मृतकों के शरीर में आई चोटें दे रही थीं। हादसा इतना भीषण था कि निजी पार्सल डीसीएम के ट्रक में घुसने से गाड़ी का आगे का लोहा उन लोगों के शरीर में घुस गया। इससे असिस्टेंट मैनेजर के शरीर के कमर के ऊपर से दो टुकड़े हो गए। वहीं, बृजकिशोर के हाथ, पैर टूट गए। साथ ही सिर व शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोटें दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed