{"_id":"648c206c962eb5afe9000b1b","slug":"dcm-collided-with-a-standing-truck-helper-died-and-driver-serious-body-sent-for-post-mortem-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Accident: खड़े ट्रक से डीसीएम की टक्कर, हेल्पर की मौत और चालक गंभीर, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Accident: खड़े ट्रक से डीसीएम की टक्कर, हेल्पर की मौत और चालक गंभीर, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Fri, 16 Jun 2023 02:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:13 PM IST
सार
Hamirpur News: चिकासी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पिलर संख्या 156 के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से डीसीएम की टक्कर हो गई। हादसे में हेल्पर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Hamirpur road accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। डीसीएम उरई से टमाटर लादकर मध्य प्रदेश जा रही थी। हादसे में डीसीएम हेल्पर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया है। मध्य प्रदेश निवासी संतोष कुमार शुक्रवार सुबह चार बजे डीसीएम गाड़ी में टमाटर भरकर उरई से मध्य प्रदेश जा रहे थे। चिकासी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पिलर संख्या 156 के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से डीसीएम की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इसमें डीसीएम के हेल्पर शिवम कुमार (25) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, चालक संतोष कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज, उरई इलाज के लिए भेजा गया है। हेल्पर शिवम कुमार का शव सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन