फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Day temperature reached 43.9 degrees, heat wave caused trouble

Kanpur News: 43.9 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान, लू ने किया परेशान

Wed, 10 Jun 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 10 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Day temperature reached 43.9 degrees, heat wave caused trouble
कानपुर देहात। तीन दिन से तापमान का पारा चढ़ रहा है। मंगलवार को दिन का तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर में चली लू ने राहगीरों को झुलसा कर रख दिया। हालात ये हुए कि पशु-पक्षी भी बेहाल रहे। अकबरपुर में प्यास से बेहाल कौवे पुलिस चौकी के पास गली किनारे गड्ढे में भरा पानी पीकर प्यास बुझाते दिखे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने फिलहाल मौसम गर्म रहने की संभावना जताई है। वहीं लू चलने के आसार बने हैं। 13 व 14 जून तक आसमान के हल्के बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश की संभावना है। मंगलवार को सुबह से तेज धूप निकली। दोपहर में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सूरज दहका तो हवाएं गर्म हो गई। गर्म हवाओं ने शरीर की नमी सुखा दी। इससे बार-बार प्यास लगती रही।
विज्ञापन

इधर 8.3 किलोमीटर की गति से चली गर्म हवाओं ने राजगीरों को झुलसा कर रख दिया। गर्मी से बेहाल लोग शिकंजी, आम का पना या फिर ठंडा पानी पीकर राहत पाने का जतन करते रहे। इधर सोमवार रात में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि आगामी पांच दिनों में तापमान बढ़ने और लू चलने के आसार है। मवेशियों को छायादार स्थानों पर बांधे। वहीं दोपहर में कृषि कार्य स्थगित रखें। उन्होंने बताया कि 13 व 14 जून को गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed