{"_id":"6565903960545d6c1e04c466","slug":"day-temperature-dropped-by-five-degrees-in-kanpur-cold-may-increase-further-in-next-72-hours-2023-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: पांच डिग्री लुढ़का दिन का पारा, अगले 72 घंटों में और बढ़ सकती है ठंड, कल बूंदाबांदी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: पांच डिग्री लुढ़का दिन का पारा, अगले 72 घंटों में और बढ़ सकती है ठंड, कल बूंदाबांदी की संभावना
Tue, 28 Nov 2023 12:32 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:32 PM IST
सार
कानपुर में दिन का पारा पांच डिग्री लुढ़क गया है। वहीं, प्रदूषण बढ़ता रहा। दोपहर 12 बजे 212 से बढ़कर शाम 6 बजे 246 एक्यूआई पर प्रदूषण पहुंच गया। अगले 72 घंटों में ठंड और बढ़ सकती है। कल बूंदाबादी होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से नवंबर के अंत में ठंड जोर पकड़ने लगी है। पिछले दो दिन रात का पारा लुढ़कने के बाद सोमवार को दिन के तापमान में भी पांच डिग्री की गिरावट आ गई। बादलों की वजह से दो बजे के बाद हल्की धूप निकली।
अधिकतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि बादलों की वजह से रात का तापमान 9.8 डिग्री से बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। उधर, तापमान में गिरावट के बीच दिन में प्रदूषण लगातार बढ़ता रहा।
दोपहर 12 बजे महागनर में प्रदूषण 212 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो शाम 6 बजे तक बढ़कर 246 एक्यूआई हो गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के शहर में लगे प्रदूषण मापक मॉनीटरों में हर घंटे प्रदूषण की मात्रा बढ़ी हुई दर्ज हुई।
विज्ञापन
रात 9 बजे इसमें थोड़ी सी कमी जरूर आई, फिर भी एक्यूआई 214 रिकार्ड किया गया। सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले 72 घंटे तक दिन में बादल बने रहंगे और धुंध छाई रहेगी। इससे ठंडक और बढ़ सकती है। 29 को बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।

सोमवार को इस तरह बढ़ता रहा प्रदूषण
दोपहर 12 बजे
नेहरूनगर 212 एक्यूआई
कल्याणपुर 180 एक्यूआई
किदवईनगर 132 एक्यूआई
शाम 4 बजे
नेहरूनगर 229 एक्यूआई
कल्याणपुर 200 एक्यूआई
किदवईनगर 136 एक्यूआई
शाम 6 बजे
नेहरूनगर 246 एक्यूआई
कल्याणपुर 206 एक्यूआई
किदवईनगर 141 एक्यूआई
नेहरूनगर 212 एक्यूआई
कल्याणपुर 180 एक्यूआई
किदवईनगर 132 एक्यूआई
शाम 4 बजे
नेहरूनगर 229 एक्यूआई
कल्याणपुर 200 एक्यूआई
किदवईनगर 136 एक्यूआई
शाम 6 बजे
नेहरूनगर 246 एक्यूआई
कल्याणपुर 206 एक्यूआई
किदवईनगर 141 एक्यूआई