फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Day temperature dropped by five degrees in Kanpur, cold may increase further in next 72 hours

Weather Update: पांच डिग्री लुढ़का दिन का पारा, अगले 72 घंटों में और बढ़ सकती है ठंड, कल बूंदाबांदी की संभावना

Tue, 28 Nov 2023 12:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Nov 2023 12:32 PM IST
सार

कानपुर में दिन का पारा पांच डिग्री लुढ़क गया है। वहीं, प्रदूषण बढ़ता रहा। दोपहर 12 बजे 212 से बढ़कर शाम 6 बजे 246 एक्यूआई पर प्रदूषण पहुंच गया। अगले 72 घंटों में ठंड और बढ़ सकती है। कल बूंदाबादी होने की भी संभावना है।

विज्ञापन
Day temperature dropped by five degrees in Kanpur, cold may increase further in next 72 hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से नवंबर के अंत में ठंड जोर पकड़ने लगी है। पिछले दो दिन रात का पारा लुढ़कने के बाद सोमवार को दिन के तापमान में भी पांच डिग्री की गिरावट आ गई। बादलों की वजह से दो बजे के बाद हल्की धूप निकली। 
विज्ञापन


अधिकतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि बादलों की वजह से रात का तापमान 9.8 डिग्री से बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। उधर, तापमान में गिरावट के बीच दिन में प्रदूषण लगातार बढ़ता रहा।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे महागनर में प्रदूषण 212 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो शाम 6 बजे तक बढ़कर 246 एक्यूआई हो गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के शहर में लगे प्रदूषण मापक मॉनीटरों में हर घंटे प्रदूषण की मात्रा बढ़ी हुई दर्ज हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 9 बजे इसमें थोड़ी सी कमी जरूर आई, फिर भी एक्यूआई 214 रिकार्ड किया गया। सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले 72 घंटे तक दिन में बादल बने रहंगे और धुंध छाई रहेगी। इससे ठंडक और बढ़ सकती है। 29 को बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।
 

सोमवार को इस तरह बढ़ता रहा प्रदूषण

दोपहर 12 बजे

नेहरूनगर 212 एक्यूआई
कल्याणपुर 180 एक्यूआई

किदवईनगर 132 एक्यूआई
शाम 4 बजे
नेहरूनगर 229 एक्यूआई

कल्याणपुर 200 एक्यूआई
किदवईनगर 136 एक्यूआई

शाम 6 बजे

नेहरूनगर 246 एक्यूआई
कल्याणपुर 206 एक्यूआई

किदवईनगर 141 एक्यूआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed