{"_id":"5e2c30978ebc3e77ea3d3093","slug":"daughter-was-slept-five-days-with-her-mother-dead-body-in-home-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मां के शव से पांच दिन तक लिपटी रही बेटी, मुखाग्नि देने नहीं आया सौतेला बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मां के शव से पांच दिन तक लिपटी रही बेटी, मुखाग्नि देने नहीं आया सौतेला बेटा
Sat, 25 Jan 2020 05:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 25 Jan 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कानपुर के कल्याणपुर में एक विक्षिप्त युवती पांच दिन तक मां के शव से लिपटी रही। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो शव को कमरे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पूछताछ की तो मृतका के सौतेले बेटे के बारे में जानकारी हुई।
बेटे को मां की मौत की सूचना दी गई, लेकिन उसने मुखाग्नि देने से इंकार कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने शव का दाह संस्कार किया। कल्याणपुर के अंबेडकरपुरम निवासी श्यामा देवी (70) के पति की करीब 19 साल पहले मौत हो गई थी।

श्यामा 19 साल की विक्षिप्त बेटी अपर्णा के साथ घर में अकेली रहती थी। पति की मौत के बाद मिलने वाले पेंशन से मां बेटी गुजारा कर रही थी। दिल्ली में रहने वाले श्यामा के रिश्तेदार आशुतोष ने बताया कि उन्होंने एक बेटा गोद लिया था जो लखनऊ में रहता है।
काफी दिनों से मां बेटी को न देखने की वजह से शनिवार को पड़ोसियों ने घर में झाका को बदबू आई। संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस घर के अंदर पहुंची तो रौंगटे खड़े करने वाला नजारा सामने था।
काफी दिनों से मां बेटी को न देखने की वजह से शनिवार को पड़ोसियों ने घर में झाका को बदबू आई। संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस घर के अंदर पहुंची तो रौंगटे खड़े करने वाला नजारा सामने था।
मृत श्यामा का शव सड़ चुका था और अपर्णा उससे लिपटकर सोई हुई थी। उसे शव से अगल किया गया तो फफक कर रोने लगी। किसी तरह उसे समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पोस्टमार्टम में गंभीर बीमारी की वजह से करीब सप्ताह भर पहले मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने लखनऊ में रहने वाले सौतेले बेटे से संपर्क करकेमां के मौत की जानकारी दी तो उसने आने से इंकार कर दिया।
पोस्टमार्टम में गंभीर बीमारी की वजह से करीब सप्ताह भर पहले मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने लखनऊ में रहने वाले सौतेले बेटे से संपर्क करकेमां के मौत की जानकारी दी तो उसने आने से इंकार कर दिया।