{"_id":"582f3d014f1c1b7c22900f99","slug":"daughter-in-law-out-of-house-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख के लिए मासूम समेत गृहलक्ष्मी को निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख के लिए मासूम समेत गृहलक्ष्मी को निकाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 19 Nov 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
डेमो
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों मासूम बच्ची समेत महिला को घर से निकाल दिया। महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि देवर और ससुर ने महिला से रेप का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चमनगंज निवासी महिला ने बताया 2011 में उसका निकाह ग्वालटोली निवासी लेदर एक्सपोर्टर सैफ से हुआ था। शादी में एक करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इसके बाद भी ससुराली 10 लाख की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि मई 2016 में ससुरालियों ने महिला को उसकी बच्ची समेत ससुराल से निकाल दिया गया। इस सदमे से पिता की भी 30 अक्टूबर को मौत हो गई। एसओ महिला थाना सुभद्रा वर्मा के मुताबिक महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन