फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   daroga ne tracter chalak ko pita

दरोगा की गुंडई, ट्रैक्टर चालक को सड़क पर पीटा

Tue, 19 Jan 2021 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
daroga ne tracter chalak ko pita
सरवनखेड़ा। गजनेर थाने में तैनात एक दरोगा का ट्रैक्टर चालक की पिटाई करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर लोग दरोगा की गुंडई लिखकर कमेंट कर रहे हैं। मामला एसपी के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को जांच करने के निर्देश दिए हैं। पहले भी दरोगा का विवादित वीडियो वायरल हो चुका है।
विज्ञापन

गजनेर चौराहे पर कृपारामपुरवा निवासी सुखधाम सिंह की मशीनरी स्टोर की दुकान है। वह हैंडपंप बोरिंग का भी काम करते हैं। रविवार शाम 8 बजे मंगटा गांव में बोरिंग करके ट्रैक्टर व कंप्रेशर मशीन लेकर दुरौली घाटमपुर निवासी चालक दिलीप लौट रहा था। इसी बीच चौराहे से 50 मीटर पहले थाने की ओर से बाइक से दरोगा अकबर अली आ गए। उन्होंने चालक को रोकने के साथ गलत तरीके से ट्रैक्टर चलाने की बात कही। उससे ट्रैक्टर से नीचे उतरने के लिए कहा। बातचीत के दौरान दरोगा ने चालक की पिटाई कर दी। चौराहे पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। इसी बीच कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया। दरोगा अकबर अली ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से वह दुर्घटनाग्रस्त होते बच गए हैं। उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। बता दें कि करीब डेढ़ वर्ष पहले दरोगा का एसपी दफ्तर के बाहर महिला को रिश्वत लौटाते वीडियो वायरल हुआ था। तब भी दरोगा चर्चा में आ गया था। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed