UP: प्रेमी की शादी में किया डांस...फिर प्रेमिका ने की खुदकुशी, नोट में लिखा- अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं
Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही, दो पेज का सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें युवती ने लिखा है कि सॉरी मम्मी पापा...मैं अपनी मर्जी से जान दे रही हूं।
विस्तार
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, युवती ने दो पन्ने का एक सुसाइड नोट लिखा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, साढ़ थाना क्षेत्र के चंदौली निवासी संगीत यादव पुत्री राम नारायण यादव कल्याणपुर के अंबेडकरापुरम में मनोरमा देवी के मकान में छह माह पहले रहने आई थी। मालिक मनोरमा के अनुसार के अनुसार मंगलवार सुबह संगीता का शव पंखे से दुपट्टे के सारे लटका मिला।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और फोरेंसिक टीम को जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने पर कोहराम मच गया किया। हर कोई बस यही कह रहा था कि बिटिया बड़ी हंसमुख थी। मकान मालिक के अनुसार कमरा किराए पर लेते समय मृतका ने अपने आप को शादी शुदा बताया था।
प्रेमी युवक की किसी अन्य युवती से शादी थी
युवती के एक युवक भी रहता था, जो अपने आप को युवती का पति बताता था। मृतका के भाई अमित यादव ने बताया संगीत नगर निगम में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर है। प्रेमी युवक विकास भवन में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर है। भाई के अनुसार सोमवार को प्रेमी युवक की किसी अन्य युवती से शादी थी।
थाना प्रभारी बोले- तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई होगी
शादी में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को निमंत्रण दिया था। मृतका ने सोमवार को प्रेमी के शादी समारोह में जमकर डांस भी किया। उसके बाद यह घटना हो गई। फोरेंसिक ने मौके पर साक्ष्य एकत्रित किए। थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
दो पन्ने का सुसाइड नोट भी लिखा
मृतका ने दो पन्ने का सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें लिखा कि सॉरी मम्मी पापा मैं अपनी मर्जी से जान दे रही हूं। मेरा भारतीय स्टेट बैंक में खाता है, जो पैसे हैं उसे निकाल लेना। कमरे में जो भी सामान रखा हुआ है, उसको भी ले लेना।