फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dalit Gaurav Samvad, Ajay Rai said There is no fight on seat sharing between Congress and SP, said this on Owa

Dalit Gaurav Samvad: अजय राय बोले- कांग्रेस व सपा में सीट बंटवारे को लेकर कोई लड़ाई नहीं, ओवैसी पर कही ये बात

Fri, 03 Nov 2023 06:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Nov 2023 06:59 PM IST
सार

Chitrakoot News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सर्व धर्म के लिए काम किया है। भगवान राम हमारी आस्था का केंद्र है। असदुद्दीन ओवैसी बीजेपी की बी टीम के रूप में काम कर रहे हैं। ओवैसी का काम केवल बांटना है और मुसलमानों को भड़काना है।
 

विज्ञापन
Dalit Gaurav Samvad, Ajay Rai said There is no fight on seat sharing between Congress and SP, said this on Owa
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बांधी गांव में दलित गौरव संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें एससीएसटी की समस्याएं सुनी और अधिकार पत्र भरवाए। कहा कि उनकी समस्याएं केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराई जाएंगी।

विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय प्रयागराज जिले से होते हुए बांधी गांव पहुंचे, जहां पर दलित गौरव संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों की समस्याओं को केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिताने का कार्य करें। कई ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी ली।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अखिलेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय, सदस्य एआईसीसी पंकज मिश्रा, बांदा के जिलाध्यक्ष प्रदुम्र दुबे, जिला महासचिव कालीचरण, रामनारायण यादव, ब्लाक अध्यक्ष शिव शंकर खंगार, विकास व सविता पाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद से भी मिले प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र के पुत्र प्रकाश मिश्र के निधन होने पर उनके घर पहुंचकर घटना को लेकर दुख जताया। पत्रकारों से कहा कि समय से इलाज न करने से मौत हुई है। लापरवाही करने वालों को जेल भेजा जाए।

सपा के सवाल पर साध ली चुप्पी
पत्रकारों ने जब सवाल किया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान 65 सीटों में सपा के प्रत्याशी खड़े किए जाएंगे। इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने चुप्पी साध ली। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, सदस्य एआईसीसी पंकज मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

कांग्रेस ने हमेशा सर्व धर्म के लिए काम किया
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से हुई वार्ता में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सर्व धर्म के लिए काम किया है। भगवान राम हमारी आस्था का केंद्र है। असदुद्दीन ओवैसी बीजेपी की बी टीम के रूप में काम कर रहे हैं। ओवैसी का काम केवल बांटना है और मुसलमानों को भड़काना है।

कांग्रेस व सपा में सीट बंटवारे को लेकर कोई लड़ाई नहीं
ओवैसी आज तक ऐसा काम नहीं कर पाए, जिससे समाज के अंदर एकरूपता हो और सर्व समाज एक साथ खड़ा हो, कांग्रेस व सपा में सीट बंटवारे को लेकर कोई लड़ाई नहीं है। विधानसभा में कहीं भी कोई गठबंधन नहीं है। हमारे नेता पांचों राज्यों के चुनाव में व्यस्त हैं। खाली होकर निर्णय लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed