{"_id":"5987f8994f1c1b60378b462b","slug":"dacoit-lalit-patel-story","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पान की दुकान लगाता था, बीवी की बेवफाई से बन गया दुर्दांत डाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पान की दुकान लगाता था, बीवी की बेवफाई से बन गया दुर्दांत डाकू
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 07 Aug 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये कहानी है यूपी-एमपी सीमा पर दहशत का दूसरा नाम बने एक लाख 30 हजार का इनामी खूंखार डकैत ललित पटेल की। जानिए कैसे वो अपनी बीवी की बेवफाई के बाद एक पान वाले से दुंर्दात डकैत बन गया...
विज्ञापन
तीन लोगों को जलाकर मारने का किया जघन्य अपराध
ललित पटेल ने तीन ग्रामीणों को गोली मारकर जंगल में जला दिया।
खूंखार डकैत ललित पटेल दोनों राज्यों (उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश) की पुलिस के लिये खुली चुनौती बना हुआ था। तीन लोगों को जलाकर मारने की जघन्य वारदात सहित कई आपराधिक घटनाओं में शामिल ललित पटेल का नामदोनों राज्यों की सीमाओं पर स्थित इलाकों में ख़ौफ़ का पर्याय बन चुका था।
दस्यु ललित पटेल के डकैत बनने की कहानी किसी फ़िल्मी स्टोरी से कम नहीं लगती। शुरू से ही चिड़चिड़ा स्वभाव का ललित पटेल पान की दुकान लगाता था। अपने स्वभाव व् उसकी बीवी की बेवफाई ने उसके अंदर के हैवान को जगाकर उसे बना दिया बीहड़ की दुनिया का कुख्यात नाम जिसे दस्यु ललित पटेल के रूप में जाना जाता था।
दो राज्यों में कई जघन्य वारदातों को अंजाम देकर ख़ाकी के लिए मुसीबत बने खूंखार डकैत ललित पटेल के खात्में के लिए वर्तमान में दोनों राज्यों की पुलिस सीमाई इलाकों के बीहड़ की ख़ाक छान रही थी। लाख कोशिशों के बावजूद भी यह कुख्यात दस्यु सरगना ख़ाकी की पकड़ से बाहर था

पान की दुकान लगाता था ललित पटेल
डाकू ललित पटेल के एनकाउंटर के बाद जंगल में उसकी लाश
- फोटो : अमर उजाला
दस्यु ललित पटेल एमपी के सतना जनपद के मैनहाई गांव का रहने वाला है। कुछ वर्षों पहले वह अपने पिता के साथ अपने ननिहाल पौसलहा (सतना) जाकर रहने लगा। इस बीच उसकी शादी भी हो गई। सूत्रों के मुताबिक ललित की बीवी ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद वह मुंबई जाकर पान की दुकान लगाने लगा। वहां भी अपने चिड़चिड़े स्वभाव की वजह से उसका कई लोगों से विवाद हो गया और वह वापस अपने ननिहाल आ गया।
तीन भाई पांच बहन
ललित पटेल के एनकाउंटर के बाद की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खूंखार दस्यु ललित पटेल के तीन भाई व पांच बहन हैं। उसका एक भाई कुकुरखा उर्फ़ दादु जेल में बंद है। उसके एक अन्य भाई नंदी उर्फ़ नंदकिशोर की पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। बीवियों के छोड़कर जाने के बाद गाँव में इन दोनों भाइयों को ताने मिलने लगे और आपराधिक प्रवृत्ति का ललित पटेल बीहड़ में कूद पड़ा। गैंग में उसका भाई नंदी भी साथ चलता था।
मोबाईल का जानकार था ललित
ललित पटेल के एनकाउंटर के बाद घटनास्थल पर मिली बंदूक और गोलियां
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक दस्यु ललित पटेल मोबाईल के बारे में काफी जानकारी रखता था। पुलिस को इसीलिए उसकी लोकेशन ट्रेस करने में कठिनाई होती थी। खुद की लोकेशन बदलते समय ललित मोबाईल व सिमकार्ड बदलते समय पुलिस को फेक मैसेज कर देता था जिससे ख़ाकी गुमराह हो जाती थी, लेकिन आज उसकी सारी चालबाजिया धरी रह गई और पुलिस ने उसका खात्मा कर ही दिया।