फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dacoit lalit patel killed in police encounter

एनकाउंटर में मारा गया खूंखार डाकू ललित पटेल, तीन को जला कर मारने का किया था घिनौना अपराध

Mon, 07 Aug 2017 03:31 PM IST
सुधीर अग्रवाल,अमर उजाला, कानपुर
सुधीर अग्रवाल,अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 07 Aug 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
dacoit lalit patel killed in police encounter
डाकू लल‌ित पटेल (फाइल फोटो)

विज्ञापन

इस डाकू के बारे में लोगों का कहना था 'वो हैवान है, तीन को जलाकर मार डाला... इसी से आपको उसके खौफ की कहानी मालूम पड़ गई होगी। और अध‌िक जानने के ल‌िए पढ़े ये ‌र‌िपोर्ट... 

dacoit lalit patel killed in police encounter
तीन ग्रामीणों को मुखब‌िरी के शक में लल‌ित पटेल ने जलाकर जंगल में मारा था (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में दस्यु ददुआ, ठोकिया, रागिया और बलखड़िया के बाद प्रभाव में आए दस्यु सरगना ललित पटेल का रव‌िवार को खात्मा हो गया।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

dacoit lalit patel killed in police encounter
च‌ित्रकूट के जंगलों में लल‌ित पटेल की तलाश में लगी टीमे (फाइल फोटो)
जानकारी के मुताब‌िक सतना पुल‌िस ने लल‌ित पटेल को मुठभेड़ के दौरान मार ग‌िराया है। पुल‌िस कप्तान राजेश ह‌िंगडकर ने इस एनकाउंटर की पुष्ट‌ि कर दी है। बताया जा रहा है क‌ि एफ.एस.एल टीम और फ‌िंगर प्र‌िंट एक्सपर्ट वीरेंद्र पटेल मौके पर रवाना हो चुके हैं।


मुठभेड़ के दौरान गैंग के तीन साथी भागने में सफल रहे। मौक से एक रायफल, कारतूस से भरा पट्टा और भारी मात्रा में खाद्य सामग्री बरामद की गई है। जुलाई माह की शुरुआत में ही वह तीन लोगों की हत्याकर जलाने के मामले में ज्यादा सुर्खियों में आया था।

विज्ञापन

dacoit lalit patel killed in police encounter
डेमो

प‌ुल‌िस ने लल‌ित पटेल को नयागांव थानाक्षेत्र के पोखरवार जंगल में मुखब‌िर की सचूना पर घेराबंदी कर मार ग‌िराया। यह जंगल च‌ित्रकूट सीमा से लगता है जो मध्यप्रदेश में पड़ता है। अभी बीते द‌िनों लल‌ित पटेल ग‌ैंग ने डाकू गोप्पा गैंग की मुखब‌िरी करने के शक में थरपहार क्षेत्र से मुन्ना यादव समेत तीन लोगों को अपहरण करके मार द‌िया था।  
 

 

dacoit lalit patel killed in police encounter
घटना स्थल पर मौजूद पुल‌िस व ग्रामीण, यहीं पर तीन ग्रामीण जलाए गए थे
ग‌िरोह अपहरण कर तीनों को जंगल ले गए थे जहां पहले उन्हें गोली मारी गई और बाद में उन्हें फूंककर इलाके में दहशत पैदा कर दी। इसके बाद चित्रकूट के पाठा में कोल्हुआ के जंगल से तीनों शव के अवशेष बरामद क‌िए गए थे।

dacoit lalit patel killed in police encounter
डेमो
इसके ठीक बाद लल‌ित पटेल ने मध्य प्रदेश के बोद्हा के प्र‌िंंस‌िपल को क‌िडनैप कर ल‌िया था ज‌िसके बाद उसे 4 लाख की फ‌िरौती लेकर छोड़ा गया था। इलाके में तेजी से लल‌ित पटेल का खौफ बढ़ता जा रहा था। 

 

dacoit lalit patel killed in police encounter
डेमो
बता दें लल‌ित पटेल पर सरकार ने पचास हजार का इनाम रखा था। तीन ग्रामीणों की हत्या के बाद उस पर इनामी राशी बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई थी। ल‌ल‌ित पटेल पर यूपी और एमपी क्षेत्र में हत्या, अपहरण, फ‌िरौती जैसे आठ या दस मुकदमें चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed