फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dabish in search of absconding property dealer, engaged in saving an officer posted in the commissionerate

Kanpur Crime: फरार प्रॉपर्टी डीलर की तलाश में दबिश, कमिश्नरी में तैनात एक अफसर बचाने में लगा

Tue, 10 Jan 2023 10:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Jan 2023 10:51 PM IST
सार

उन्नाव पुलिस ने जाजमऊ निवासी साहब लारी और नौशाद लारी समेत 28 पर रिपोर्ट दर्ज की थी। उसको पकड़ने के लिए उन्नाव पुलिस ने स्वान टॉवर में स्थित फ्लैट में दबिश दी थी, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी। वहीं, पुलिस ने साहब लारी के परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई है।  

विज्ञापन
Dabish in search of absconding property dealer, engaged in saving an officer posted in the commissionerate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में उन्नाव से वांटेड प्रॉपर्टी डीलर साहब लारी की तलाश में पुलिस ने सोमवार देर रात जाजमऊ स्थित एक अपार्टमेंट में दबिश दी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि साहब अपने फ्लैट में है, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।

विज्ञापन

पिछले सवा महीने से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जाजमऊ निवासी साहब लारी, नौशाद लारी समेत 28 पर उन्नाव पुलिस ने दो केस दर्ज किए हैं। एक केस सरकारी जमीन तो दूसरा केस निजी जमीन को कब्जा करने संबंधी हैं। कई अन्य शिकायतें भी पुलिस के पास आरोपियों की पहुंची हैं। जिनकी जांच चल रही है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार देर रात करीब ढाई बजे उन्नाव पुलिस ने जाजमऊ स्थित स्वान टावर में दबिश दी। साहब लारी का फ्लैट खुलवाया। उसके परिजन मिले लेकिन वह नहीं मिला। तीन अन्य ठिकानों पर उसके होने की संभावना थी वहां पर भी पुलिस की टीम पहुंची लेकिन वह नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

साहब के कई करीबी हैं पुलिसकर्मी
साहब लारी कई पुलिस अफसरों का करीबी है। कुछ समय पहले उसकी फोटो भी एक इंस्पेक्टर के साथ वायरल हुई थी। इंस्पेक्टर उसके फ्लैट पर जाकर जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। वहीं एक बड़े पुलिस अफसर भी संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed