{"_id":"5bb79011867a55074833beb4","slug":"dabangs-molested-a-girl-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने घर में घुस कर की लड़की से छेड़छाड़, आक्रोशित लोगों ने घेरी कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने घर में घुस कर की लड़की से छेड़छाड़, आक्रोशित लोगों ने घेरी कोतवाली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में औरैया में लड़की से छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है। यहां लड़की से घर में घुस कर छेड़छाड़ करने पर आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम लगभग 6:30 बजे खानपुर निवासी रहीश व इरफान पुत्रगण राशिद दो साथियों के साथ एक घर में घुस गए। उन्होंने घर में मौजूद लड़की से छेड़छाड़ शुरू कर दी। घर में मौजूद दंपति ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उन्हें पीट दिया।
विज्ञापन
इसकी चर्चा फैलते ही भारी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए और घेराव किया। सदर विधायक रमेश दिवाकर भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली में मौजूद इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज करने के आदेश दिए। आदेश मिलते ही कोतवाली में दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन