फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cybercrime is nothing short of a silent challenge to society.

Kanpur News: समाज के लिए मौन चुनौती के कम नहीं साइबर अपराध

Sun, 25 Oct 2026 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Cybercrime is nothing short of a silent challenge to society.
कानपुर। साइबर अपराध समाज के लिए किसी मौन चुनौती से कम नहीं है। साइबर अपराधी लोगों को ठगने के नए-नए हथकंडे अपनाते हैं। इससे बचाव का सबसे अच्छा तरीका जागरूकता और सतर्कता है। यह बात मर्चेंट चैंबर हॉल में आयोजित साइबर क्राइम एवं डिजिटल फ्रॉड पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने कही। मर्चेंट्स चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश की इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी समिति एवं नेशनल (डायरेक्ट टैक्स) ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


मर्चेंट चैंबर के पूर्व अध्यक्ष बीके लाहोटी, सीए अनिल के सक्सेना, इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी समिति के चेयरमैन ने वर्तमान में बढ़ती डिजिटल ठगी और इंटरनेट आधारित वित्तीय अपराधों के प्रति सचेत किया। साइबर अपराध पर आधारित 40 मिनट की फिल्म द साइलेंट क्राइम का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक सीए सुधींद्र कुमार जैन व नरेंद्र कपूर ने कहा कि संस्था आगे भी समाज हित में डिजिटल साक्षरता और सुरक्षा से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करती रहेगी। इस दौरान सुशील शर्मा, योगेश अग्रवाल, रूफी वाकी, डॉ. अवध दुबे, सीए धर्मेंद्र श्रीवास्तव, शिवांश मेहरा, अतुल अग्रवाल, अमित पांडेय, राहुल चंद्र, शालिनी पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन





साइबर अपराध से ऐसे करें बचाव
- संदेहास्पद लिंक से बचें: अनजान स्रोतों से आए लिंक्स या एपीके फाइल्स पर क्लिक न करें।
- ओटीपी व पासवर्ड साझा न करें: बैंक या कोई भी सरकारी संस्था फोन पर गोपनीय जानकारी नहीं मांगती।
- त्वरित शिकायत दर्ज कराएं: किसी भी प्रकार की वित्तीय ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed