फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cyber thug take 9 lakh rupees from farmer on the nape of lone

साइबर ठगों ने किसान को बनाया शिकार, लोन का झांसा देकर लगाया 9 लाख चूना

Sat, 17 Aug 2019 09:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 17 Aug 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
cyber thug take 9 lakh rupees from farmer on the nape of lone
साइबर ठगों ने किसान को लगाया 9 लाख का चूना - फोटो : Demo
हरदोई में लोन के लालच में फंसकर एक किसान ने धीरे-धीरे अपने पास से 9 लाख रुपये गंवा दिए। साइबर ठगों ने लोन दिलाने का झांसा देकर चूना लगा दिया।  शनिवार को पीड़ित ने एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


सांडी कस्बा के मोहल्ला मुंशीगंज निवासी सुबोध राठौर पुत्र रामनाथ राठौर खेती करता है। उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसने न्यूज पेपर में लोन दिलाने वाली कंपनियों के एड पढ़े थे। एड में लिखे नंबरों पर उसने काल पर लोन के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन


उसी दिन उसने करीब चार कंपनियों से लोन की जानकारी ली। उसने बताया चारों कंपनियों के एजेंटों ने उसे लोन दिलाने का अश्वासन दिया। उसे झांसे में लेकर  कागजात और एकांउट नंबर मांग लिए। पीड़ित ने बताया कि चारों कंपनियों के एजेंटों ने लोन दिलाने से पहले आने वाले खर्चे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने एकाउंट पर धीरे-धीरे करके 8-9 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद भी लोन स्वीकृत न होने पर उसे शंका हुई। उसने दोबारा फोन एजेंटों के नंबरों पर काल की तो नंबर ही बंद मरृले। इसकी शिकायत पीड़ित ने साइबर क्राइम आफीसर को दी। जहां पर उसे कार्रवाई का अश्वासन दिया गया। लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। शनिवार को पीड़़ित ने एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को प्रार्थना पत्र देकर न्याय गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed