फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Current in Ganesh pandal, child death

गणेश पंडाल में करंट, बच्चे की मौत

Mon, 21 Sep 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 21 Sep 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Current in Ganesh pandal, child death
बर्रा दो स्थित नई बस्ती में रविवार रात बारिश के बाद गणेश महोत्सव के पंडाल में करंट उतरने से कक्षा तीन के छात्र शीबू (10) की मौत हो गई। पंडाल के बाहरी हिस्से में लगे पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर शीबू चीखता रहा लेकिन लाउडस्पीकर के शोर में उसकी चीखें दब गईं।
विज्ञापन


जब तक उसके साथियों ने भीतर आकर लोगों को जानकारी दी, तब लोग दौड़े लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने पंडाल में शव रखकर हंगामा किया। फिर थाने पर भी परिजनों की भीड़ पहुंची। मामला बढ़ता देख आयोजक फरार हो गए।
विज्ञापन


एसीएम योगेंद्र कुमार और पूर्व सपा नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा भी थाने पहुंचे और परिजनों को शांत कराया। उधर बताया गया कि शीबू के साथ खेलते उसके साथी नितिन को भी कुछ देर पहले पंडाल में करंट का झटका लगा था। इसका पता चलने पर माइक से एनाउंसमेंट भी हुआ था। इसके बावजूद आयोजकों ने कोई ध्यान नहीं दिया और कुछ देर बाद शीबू भी करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई बस्ती में जय बाबा युवा कमेटी की ओर से गणेश महोत्सव का आयोजन चल रहा था। देर शाम बारिश बंद होने के बाद शीबू अपने साथियों के साथ पंडाल के बाहर ही खेल रहा था। अचानक शीबू का हाथ बिजली की झालरों से सजे पंडाल के पोल पर पड़ गया और उसके मुंह से चीख निकल पड़ी।

शीबू को चीखते देख उसके साथी घबरा गए और भागकर पंडाल में पहुंचे, लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते, शीबू की सांसें थम चुकी थीं। लोग पहुंचे तो उसका शव पोल के पास सड़क पर पड़ा था। अस्पताल में डॉक्टरों ने जब शीबू को मृत घोषित किया तो परिजनों के साथ इलाकाई लोगों की भीड़ ने पंडाल में ही शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर बर्रा पुलिस, एसीएम और सपा नेता भी मौके पर पहुंच गए।


तब तक इलाके की बिजली भी काटी जा चुकी थी। इसके बाद पुलिस सभी को लेकर थाने आ गई। इलाकाई लोग आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे थे। सपा नेता, एसीएम ने उन्हें  भरोसा दिलाया कि सोमवार को डीएम से मिलकर परिवार की आर्थिक मदद कराई जाएगी। इंस्पेक्टर संतोष सिंह के मुताबिक आयोजक आनंद गुप्ता और संजय सोनकर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed