फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Currency clippings found on roadside in Hardoi

UP: अब हरदोई में बड़ी संख्या में नोटों की कतरन सड़क के किनारे मिली, लोग भरकर घर ले गए

Thu, 16 May 2024 10:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 May 2024 10:11 PM IST
सार

उन्नाव जिले के बाद अब हरदोई में सड़क किनारे नोटों की कतरन मिलने का मामला सामने आया है।  थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। नोटों की कतरन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Currency clippings found on roadside in Hardoi
सड़क किनारे मिली नोटों की कतरन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज कस्बे में सड़क किनारे डिग्री काॅलेज के पास नोटों की कतरन पड़ी मिली। बड़ी संख्या में नोटों की कतरन देख मौके पर भीड़ लग गई। गौसगंज पलिस चौकी के पास एक महाविद्यालय है। इस महाविद्यालय के करीब ही सड़क किनारे, 100, 200, 20 और 10 रुपये के नोटों की कतरन काफी संख्या में पड़ी मिली। कतरन देखकर लग रहा था कि जैसे किसी मशीन से नोटों का काटकर फेंका गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन

मौके पर पहुंचे कुछ लोग नोटों की कतरन भरकर अपने घर ले गए। थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। नोटों की कतरन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 15 मई को भी उन्नाव के गंज मुरादाबाद में हरदोई-उन्नाव मार्ग के किनारे एक स्थान पर नोटों की कतरन का बैग मिला था। उसकी भी जांच उन्नाव से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed