फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU topped in management quiz

Kanpur News: मैनेजमेंट क्विज में सीएसजेएमयू रहा अव्वल

Fri, 07 Feb 2025 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
CSJMU topped in management quiz
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के मौके पर गुरुवार को स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की ओर से ''मिस्टिका'' का आयोजन किया गया। इस दाैरान सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम हुए। छात्रों ने इस दौरान गेम्स खेले और खाने पीने के स्टॉल लगाए। साथ ही मैनेजमेंट क्विज का आयोजन किया गया। इसमें सीएसजेएमयू प्रथम, पीएसआईटी द्वितीय और डैम्स तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक, प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ उद्यमी मनोज गुप्ता, निदेशक प्रो. सुधांशु पाण्ड्या, कुलसचिव अनिल कुमार यादव, प्रो. अंशु यादव, प्रो. नीरज सिंह, डॉ. अपर्णा कटियार, वारशी सिंह, डॉ. सुधांशु राय एवं डॉ. विवेक सचान ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. वंदना ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

वहीं, प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने कहा कि सांस्कृतिक और अकादमिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के जीवन में तनाव कम कर खुशियों का संचार करता है। सात फरवरी को भी विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। संचालन डॉ. गौरी सिंह ने किया। यहां पर डॉ. चारु खान, डॉ. प्रभात द्विवेदी, डॉ. मृदुलेश सिंह, डॉ. सुधीर वर्मा, डॉ. सचिन शर्मा, डॉ. प्रशांत त्रिवेदी डॉ. मनोज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed