फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU: Take admission in 30 seats of MA Hindu Studies course from this session

सीएसजेएमयू : एमए हिंदू अध्ययन पाठ्यक्रम की 30 सीटों पर इस सत्र से लें प्रवेश

Sun, 29 Jun 2025 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
CSJMU: Take admission in 30 seats of MA Hindu Studies course from this session
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय - फोटो : आर्काइव
कानपुर। भारतीय संस्कृति, दर्शन और आध्यात्मिकता में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए इस सत्र से छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में एमए हिंदू अध्ययन पाठ्यक्रम की शुरुआत हुई है। इसकी एक वर्ष की फीस 11,200 रुपये है। यह पाठ्यक्रम दो साल का है, इसमें दाखिले के लिए आवेदक का किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।
विज्ञापन


विवि के मीडिया प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि एमए हिंदू अध्ययन पाठ्यक्रम की 30 सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। आज जब वैश्वीकरण, उपभोक्तावाद और तकनीकी विकास की आंधी में मानवीय मूल्य पीछे छूटते जा रहे हैं, तब सनातन परंपरा की ओर लौटना समय की मांग बन गई है।
विज्ञापन


इसी उद्देश्य को लेकर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने हिंदू अध्ययन पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। यह एक ऐसा शैक्षणिक मंच है जो छात्रों को भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य के लिए तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पाठ्यक्रम आधुनिक शिक्षा पद्धति और पारंपरिक भारतीय ज्ञान-तंत्र का ऐसा समागम है, जहां छात्र आत्म-चिंतन, समाज समझ और सनातन मूल्यों के साथ ज्ञान प्राप्त करते हैं। पाठ्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को भारत की प्राचीन शास्त्रीय परंपरा, आध्यात्मिक ज्ञान और सांस्कृतिक धरोहर को आधुनिक शिक्षण शैली के माध्यम से समझाना है। साथ ही उन्हें हिन्दू दृष्टिकोण, दर्शन, धर्म, साहित्य, कला, और समाज की गहराई से परिचित कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed