{"_id":"5e99e6fb8ebc3e768e08add1","slug":"csjmu-ramadevi-news-knp55572905","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि : ऑनलाइन नहीं ऑफलाइन ही होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि : ऑनलाइन नहीं ऑफलाइन ही होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन
कानपुर में लॉकडाउन खुलने के बाद छत्रपति शाहूू जी महाराज यूनिवर्सिटी से संबद्ध डिग्री कॉलेज की स्थगित चल रहीं परीक्षाएं दोबारा होंगी। लॉकडाउन खुुलने के 10 दिन के अंदर परीक्षाएं होंगी।
विवि की कुलपति ने बताया कि डिप्टी सीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह निर्णय लिया गया। तय हुआ कि परीक्षाएं ऑनलाइन नहीं ऑफलाइन ही संचालित की जाएंगी। विवि की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू थीं। अभी कुछ ही समय परीक्षाएं हुई थीं कि कोरोना वायरस की वजह से इनको स्थगित करना पड़ा।
शुक्रवार को इसी पर चर्चा करने के लिए डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रदेश भर के विवि की कुलपतियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। परीक्षाओं का शेड्यूल बनाने को कहा गया है। कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि विवि प्रशासन ने तैयारी कर रखी है, संचालन के लिए 10 दिन का समय चाहिए होगा ताकि स्कीम तैयार कर बच्चों को सूचित किया जा सके।
विज्ञापन
परीक्षाओं के साथ मूल्यांकन भी
कुलपति ने बताया कि कुछ सेंटरों में बदलाव के साथ परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षाओं के साथ-साथ मूल्यांकन का भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा। चूंकि बड़ी संख्या में छात्र ग्रामीण अंचल के हैं, ऐसे में ऑनलाइन परीक्षा कराना संभव नहीं था।
तीन मई के बाद लॉकडाउन खुलने के संकेत
बैठक में तीन मई के बाद लॉकडाउन खुलने के संकेत मिले हैं। अगर ऐसा होता है तो मई मध्य में परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी और जून तक पहले परीक्षाओं के परिणाम भी जारी होंगे।